IMD: उत्तराखंड-कर्नाटक में भारी बारिश की आशंका, दिल्ली में Orange Alert
नई दिल्ली। रविवार को देश की राजधानी में जमकर बारिश हुई , जिससे तापमान में कमी आईऔर लोगों ने राहत की सांस ली, सोमवार को भी दिल्ली में मानसून का ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। इस बीच गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, तो वहीं मंगलवार के लिए भी मॉनसून का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

उत्तराखंड और कर्नाटक में भारी बारिश की आशंका
लेकिन मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड और कर्नाटक में भारी बारिश की आशंका जताई है। विभाग के मुताबिक आज देहरादून, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में भारी बारिश के आसार हैं तो वहीं एमपी के कुछ इलाकों में भी आज जमकर बदरा बरस सकते हैं।

कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी से भारी बारिश होने का अनुमान
मौसम विभाग का कहना है कि कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी से भारी बारिश होने का अनुमान है और इसी वजह से उसने लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है, वैसे आपको बता दें कि इससे पहले विभाग ने हिमाचल के सोलन, मंडी, बिलासपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश होने की आशंका जताई थी और एमपी में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था।

एमपी में भी भारी बारिश की आशंका
मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 24 घंटों में होशंगाबाद, बैतूल, बड़वानी, अलीराजपुर, टीकमगढ़, दमोह, छतरपुर, दतिया, नीमच, शिवपुरी, अशोकनगर, भिंड, जबलपुर, नरसिंहपुर, रीवा, सतना, सिंगरौली, भोपाल, रायसेन, उज्जैन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, रतलाम, मंदसौर, शाजापुर, देवास, आगर, इंदौर, धार, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, हरदा, सागर और गुना में भारी बारिश हो सकती है।

यूपी में भी बरसेंगे बादल
विभाग के मुताबिक एक निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर प्रदेश के उत्तर पूर्वी भागों पर बना हुआ है, मॉनसून ट्रफ गंगा के मैदानी क्षेत्रों से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है, जिसके कारण आज कानपुर, लखनऊ, झांसी, फतेहपुर, रायबरेली, मेरठ, रामपुर, अमेठी, मथुरा और अलीगढ़ तथा आसपास के शहरों में भी आज बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications