अगले कुछ घंटों में दिल्ली में मूसलाधार बारिश के आसार, उत्तराखंड में Red Alert, ओडिशा में नदियां उफान पर
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली, गुरुग्राम, मानेसर, बिजनौर, चांदपुर के अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है, तो वहीं यूपी के आगरा, बरसाना, गढ़मुक्तेश्वर, हस्तिनापुर, खतोली, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, बिजनौर, चांदपुर में अगले 2 घंटों में हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश होने का अनुमान है।

उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट
तो वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड में सोमवार और मंगलवार के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके बाद शासन ने जिलाधिकारियों के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को रेड अलर्ट पर रखा है।
ओडिशा में ऑरेंज अलर्ट
वहीं ओडिशा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया और अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
Recommended Video

मौसम विभाग ने लोगों से अलर्ट रहने को कहा
मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य के कई शहरों में नदियों में जल भरा के कारण नदियों में उफान आया हुआ है। जिसके वजह से कई इलाकों में बरसाती पानी भर गया है। जिला प्रशासन ने नदियों में आए उफान के बाद किनारों पर बसे लोगों को अलर्ट जारी कर दिया है और सभी को नदी कराए जाने से रोकने के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। स्थानीय लोगों को घर से निकालने की अपील की जा रही है।

तेलंगाना में रेड अलर्ट जारी
तो वहीं गुजरात में अगले 2 दिन भारी बारिश होने की आशंका है तो वहीं तेलंगाना में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि दिल्ली और एनसीआर में भी भारी बारिश देखने को मिल सकती है, यहां भी अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है।
दक्षिण भारत में भारी बारिश की आशंका
जबकि मानसून की व्यापक सक्रियता आंध्र प्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश हो सकती है तो वहीं जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य भागों, शेष मध्य प्रदेश, आंतरिक महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications