उत्तराखंड समेत देश के 8 राज्यों में भारी बारिश की आशंका, अगले दो दिनों के लिए जारी हुआ अलर्ट

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मानसून के कारण भारी बारिश हो रही है तो वहीं भारत के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां जारी हैं, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले 2-3 दिनों में उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार हैं, विभाग ने 18 और 19 जून को देहरादून सहित छह जिलों में भारी बारिश होने आशंका व्यक्त की है, विभाग ने कहा कि आज से लेकर अगले दो दिनों तक उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार हैं इसलिए नैनीताल, पिथौरागढ़, टिहरी, पौ़ड़ी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है।

Recommended Video

    Weather Forecast Alert: Delhi में बढ़ा तापमान, 8 राज्यों में भारी बारिश की आशंका | वनइंडिया हिंदी
    उत्तराखंड के छह जिलों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

    उत्तराखंड के छह जिलों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में मानसून की दस्तक कुमाऊं में पहले होगी। मगर मानसून आने से करीब 72 घंटे पहले ही इसके बारे में जानकारी दी जा सकेगी। वहीं कुमाऊं क्षेत्र में वर्तमान में भी बारिश हो रही है। तो वहीं विभाग ने कहा है आज कोंकण - गोवा, महाराष्ट्र, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश होने की आशंका है , जिसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

    मानसून की गति धीमी पड़ गई है

    आईएमडी ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों व पूर्वी उत्तर प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं, हालांकि मानसून की गति धीमी पड़ गई है लेकिन ये उत्तर अरब सागर, गुजरात राज्य, पूरे दीव, मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बचे हुए हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में पहुंचा है।

    उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश

    उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश

    आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को भारी बारिश हुई । मौसम विभाग ने बताया है कि 16 जून को 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर 17 और 18 जून को बारिश की उम्मीद है।

    अगले 2-3 दिनों में बारिश हो सकती है

    दक्षिणी राजस्थान में अगले 2-3 दिनों में बारिश हो सकती है, दिल्ली में थोड़ा आंधी तूफान रहेगा और तापमान 39-41डिग्री को आस-पास रहेगा तो वहीं 18 जून के आस-पास दिल्ली में मानसून दस्तक देगा जिससे अच्छी बारिश होने का आशंका है।

     प्री-मानसून गतिविधियां जारी

    प्री-मानसून गतिविधियां जारी

    मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय कर्नाटक, कोंकण गोवा और गुजरात में बारिश हो सकती है तो वहीं मानसूनी हवाएं 2 से 3 दिनों में यूपी में प्रवेश करने वाली हैं, फिलहाल राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+