सावधान:अगले 48 घंटे में इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
मुंबई समेत आसपास के इलाकों में फिर से बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने मुंबई के साथ-साथ 4 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
Recommended Video
नई दिल्ली। मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। मुंबई समेत आसपास के इलाकों में फिर से बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने मुंबई के साथ-साथ 4 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की माने तो अग ले 48 घंटे में मुंबई के साथ-साथ कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, केरल , कर्नाटक के तटीय इलाके में भारी बारिश हो सकती है। मुंबई में बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है।
मुंबई में बारिश जारी है। कई निचले इलाके में पानी भर गया , जिससे यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। लोकल ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। मौसम विभाग ने कोंकण और गोवा के जिलों के सुदूर इलाकों में भी भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटे में इन राज्यों में 204 एमएम तक बारिश हो सकती है। आपको बता दें कि मुंबई में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। पिछले महीने 29 अगस्त को मुंबई में 24 घंटे की बारिश ने मुंबई को पानी-पानी कर दिया था। 24 घंटे में 331 मिलीमीटर की जोरदार बारिश हुई थी। जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा था।