इन 5 राज्यों में Hot Weather का अलर्ट, 40 डिग्री पार तापमान

Hot Weather IMD Alert: उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी के साथ अब पूरे देश में हाल बेहाल है। दिल्ली से तमिलनाडु तक गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। ऐसे में गर्मी के साथ लू का प्रकोप भी बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी के लिए गर्म मौसम की चेतावनी जारी की है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए मंगलवार से शनिवार तक पांच दिनों की गर्म मौसम का अलर्ट जारी किया है, जिससे तापमान में भारी इजाफा देखने को मिलेगा। इन राज्यों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा सकता है।

Weather News

भुवनेश्वर में आईएमडी के रीजनल सेंटर के मुताबिक ओडिशा की राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के अधिकतम तापमान 33 डिग्री से काफी ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

ऐसे ही तटीय जिलों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि आंतरिक क्षेत्रों में 24 से 26 डिग्री के बीच रिकॉर्ड होने की उम्मीद है।

मंगलवार को जारी आईएमडी के नेशनल वेदर बुलेटिन में भी लू को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो मंगलवार से शनिवार तक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में रहने की संभावना है। बुधवार से शनिवार तक आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के साथ झारखंड में गुरुवार से शनिवार तक बताया गया है।

मालूम हो कि सोमवार को पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तमिलनाडु के इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 2-3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार में न्यूनतम तापमान में सामान्य से 3-5 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई।

इस बीच, उत्तर पश्चिम असम के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के कारण असम और मेघालय के क्षेत्रों में मंगलवार और गुरुवार को भारी बारिश होने की उम्मीद है।

गुजरात में ट्रैफिक सिग्नल से राहत

वहीं गुजरात के अहमदाबाद में चिलचिलाती गर्मी को देखते हुए यातायात विभाग ने घोषणा की है कि शहर के लगभग 100 जगहों पर रेड सिग्नल दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक निष्क्रिय रहेंगे। जिसका मकसद लोगों को राहत देना है, जिसे जल्द ही लागू किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+