उमस भरी गर्मी से जूझ रहा दिल्ली-एनसीआर, मौसम विभाग ने दी राहत भरी खबर

सितंबर के महीने में भी लोगों के पसीने छूट रहे हैं और अप्रैल-मई की तरह मौसम का मिजाज गर्म बना हुआ है।

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई इलाके इन दिनों उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि सितंबर के महीने में भी लोगों के पसीने छूट रहे हैं और अप्रैल-मई की तरह मौसम का मिजाज गर्म बना हुआ है। पिछले कई दिनों से इस क्षेत्र में बारिश ना होने के चलते लोगों को गर्मी भरे मौसम से जूझना पड़ रहा है। हालांकि अब भारतीय मौसम विभाग की तरफ से एक राहत भरी खबर आई है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली और इससे सटे आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

अगले दो से तीन दिनों तक दिल्ली में अच्छी हवाएं

अगले दो से तीन दिनों तक दिल्ली में अच्छी हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में बादल छाएं रहेंगे और हल्की बारिश होगी। बारिश के चलते दिल्ली के लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिल सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों तक दिल्ली में अच्छी हवाएं चलेंगी। हालांकि इस दौरान मौसम के नमी के चलते राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान अधिक ही बना रहेगा।

Recommended Video

    India Weather: Kerala,Odisha, Pune में झमाझम बारिश, इन राज्यों में Red Alert | वनइंडिया हिंदी
    38 डिग्री तक पहुंचा दिल्ली का तापमान

    38 डिग्री तक पहुंचा दिल्ली का तापमान

    आपको बता दें कि शुक्रवार को भी दिल्ली-एनसीआर में मौसम काफी गर्म रहा और दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रात में भी पारा सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को होने वाली बूंदाबांदी से भले ही गर्मी से थोड़ी राहत मिले, लेकिन मौसम में नमी का स्तर बढ़ जाएगा।

    23-24 सिंतबर को होगी तेज बारिश

    23-24 सिंतबर को होगी तेज बारिश

    मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली में अगले 2 से 3 दिन तक काफी तेज हवाएं चलेंगी और 23-24 सिंतबर को तेज बारिश होने के आसार हैं, जिससे दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। तेज हवाएं चलने के कारण अगले कुछ दिनों में हवा की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। गौरतलब है कि सितंबर महीने के शुरुआत के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता (AQI) में गिरावट आनी शुरू हो गई है।

    दिल्ली में गिरी हवा की गुणवत्ता

    दिल्ली में गिरी हवा की गुणवत्ता

    आपको बता दें कि इस महीने 9 सितंबर के बाद दिल्ली में हवा की गुणवत्ता मध्यम दर्जे की रही, यानी इस दौरान एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 101 से 200 के बीच दर्ज किया गया। इस दौरान मंगलवार को राजधानी का एक्यूआई 144 रहा। वहीं, इसके मुकाबले पिछले महीने अगस्त में दिल्ली की हवा की गुणवत्ता अच्छे और संतोषजनक स्तर पर थी और एक्यआई 1 से 100 के बीच रहा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+