गुजरात और महाराष्ट्र में भूकंप के झटके, 7 घंटे के भीतर चार झटके
नई दिल्ली। गुजरात और महाराष्ट्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोनों ही राज्यों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर गुजरात में भूकंप की तीव्रता जहां 4.1 मापी गई है तो वहीं महाराष्ट्र में भूकंप की तीव्रता 3.6 दर्ज की गई है। महाराष्ट्र के पालघर में लोगों ने भूकंप के झटके महूसस करते ही अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। भूकंप की वजह से अब तक किसी भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। आपको बता दें कि गुजरात में पिछले 7 घंटों में भूकंप के 4 हल्के-हल्के झटके आ चुके हैं। बार-बार भूकंप आने से लोगों में डर का माहौल है।

वहीं इससे पहले हिमाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप रिक्टर पैमाने पर 3.3 की तीव्रता थी। हिमाचल के चंबा जिले के कई हिस्सों में दोपहर 12.31 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
गौरतलब है कि इससे पहले 10 जनवरी को जम्मू कश्मीर के लेह में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि इस भूकंप की तीव्रता काफी अधिक थी। कारगिल के पूर्व में 193.1 किलोमीटर लेह से उत्तर की ओर 63 किलोमीटर दूर 8.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications