मानसून की बारिश में नहाया गुजरात, 6 जिलों में जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बिहार के बाद गुजरात में दस्तक दे दी है, जिसकी वजह से राज्य में कल रात से बारिश का सिलसिला जारी है, बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, मौसम विभाग ने गुजरात के अरवल्ली, साबरकांठा, राजकोट, अहमदाबाद, अमरेली और जूनागढ़ जिले में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है, अहमदाबाद में भारी बारिश के चलते वासणा बैराज के दो गेट खोल दिए गए है, बता दें कि अहमदाबाद के मणिनगर, हाटकेश्वर, वस्त्राल, वाडज, राणीप, ओढव, सीजी रोड जैसे इलाकों मे कल रात से ही लगातार बारिश हो रही है।

अहमदाबाद सहित कई जिलों में भारी बारिश

अहमदाबाद सहित कई जिलों में भारी बारिश

मानसून की वजह से देश के कई राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला चालू है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि मानसून बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ आया है, जिसके कारण देश के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका है, आईएमडी ने कहा है कि आज राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज बारिश होने के आसार है जबकि जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड,पंजाब और हरियाणा में भी आज आंधी-तूफान की आशंका है, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने यहां अलर्ट जारी किया है।

रेड अलर्ट जारी

तो वहीं दक्षिण भारत यानी तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, और गोवा- कोंकण क्षेत्र में आज काफी तेज बारिश होने की संभावना है, यहां अगले कुछ घंटों में तेज बारिश की आशंका है, यहां तेज हवाएं चल रही है, जिसकी वजह से मौसम विभाग ने यहां रेड अलर्ट जारी किया हुआ है।

 यूपी के इन जिलों में होगी बारिश

यूपी के इन जिलों में होगी बारिश

तो वहीं मौसम विभाग के अनुसार यूपी के अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर में आंधी-बारिश की आशंका है, इसके अलावा लखीमपुर खीरी, पीलीभीत और बहराइच में भी अगले कुछ घंटों के अंदर पानी हो सकती है जिससे लोगों को गर्मी से निजात मिल सकती है।

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

जबकि स्काईमेट के मुताबिक देश में अगले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण तटीय ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, कोंकण व गोवा, गुजरात के पूर्वी हिस्सों, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक-दो जगह भारी वर्षा का भी अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है, जबकि बारिश का ये सिलसिला अगले दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+