दिल्ली और आसपास के इलाकों में बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने की बारिश की 'भविष्यवाणी'

नई दिल्ली, 15 दिसंबर: पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार शाम और रात में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की 'भविष्यवाणी' की। साथ ही सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि कई इलाकों में हल्का कोहरा पड़ेगा। इससे ठंड और गलन में इजाफा होगा।

पारे में 2 डिग्री तक गिरावट

पारे में 2 डिग्री तक गिरावट

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार सुबह हल्की धुंध छाई रही। इस बीच अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अनुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में कम से कम एक से दो डिग्री की गिरावट हो सकती है। इसके अलावा बुधवार सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई।

प्रदूषण का ये हाल

प्रदूषण का ये हाल

वहीं प्रदूषण की बात करें, तो दिल्ली-एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'बेहद खराब' श्रेणी में बना हुआ है। बुधवार कोर सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) ने इसे 346 पर रिकॉर्ड किया। विशेषज्ञों के मुताबिक शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 और 200 को 'मध्यम', 201 और 300 को 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' माना जाता है, जबकि 401 से 500 सबसे गंभीर श्रेणी में आता है। इसके अलावा सुबह साढ़े नौ बजे हवा में पीएम 10 और पीएम 2.5 का स्तर 'खराब' और 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया।

हिमाचल में भी बारिश और बर्फबारी

हिमाचल में भी बारिश और बर्फबारी

वहीं मौसम विभाग ने शिमला के साथ अन्य पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि राज्य में बारिश-बर्फबारी का सिलसिला 15 दिसंबर से शुरू होगा, जो 17 तारीख तक जारी रहेगा। इससे पहाड़ी इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में भी गलन बढ़ेगी।

Recommended Video

      Weather Update: 2-3 दिनों में लुढक सकता है पारा, इन राज्यों में होगी बारिश | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+