चक्रवात के खतरे के बीच आईएमडी का अलर्ट- जगतसिंहपुर, गंजम और खोरधा जिले में होगी भारी बारिश
चक्रवात के खतरे के बीच आईएमडी का अलर्ट- जगतसिंहपुर, गंजम और खोरधा जिले में होगी भारी बारिश
भुवनेश्वर, 07 मई: दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर निम्न दाब का क्षेत्र बनने के कारण चक्रवाती तूफान आने का खतरा बना हुआ है। इस चक्रवात के अलर्ट के बीच आईएमडी ने उत्तरी आंध्र प्रदेश को लेकर अलर्ट जारी किया है। ओडिशा में चक्रवात के अलर्ट के बीच मौसम विभाग ने उत्तरी आंध्र प्रदेश में 70-80 किमी प्रति घंटे गति होने की भविष्यवाणी की है। कठिन परिस्थितियों के कारण मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
Recommended Video

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा ओडिशा, उत्तरी आंध्र और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी प्रभावित होगी। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार सुचिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र अब दक्षिण अंडमान सागर से सटे बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी के ऊपर स्थित है।
आईएमडी वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने कहा जगतसिंहपुर, गंजम और खोरधा जिले भारी वर्षा से प्रभावित होंगे जबकि ओडिशा के तटीय भागों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। इसके 10 मई की शाम तक उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद है, इसके बाद यह ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications