IIT रूड़की ने कम ग्रेड पाने वाले 18 छात्रों का निष्कासन लिया वापस

रुड़की। 18 छात्रों को कैंपस से बाहर का रास्ता दिखाने के बाद आईआईटी रूड़की ने सभी को दोबारा मौका दिया है। बता दें कि सेमेस्टर इग्जैम में ग्रेड कम होने की वजह से इन्हें संस्थान ने घर भेजने का मूड बना लिया था।गौरतलब है कि सेमेस्टर इग्जैम में कम से कम 5 सीजीपीए पाना होता है। जिन छात्रों को संस्थान से बाहर का रास्ता दिखाया गया था उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्रालय से मदद की गुहार लगाई थी।

iit roorkee

छात्रों ने की थी शिकायत

मंत्रालय को लिखे अपने पत्र में छात्रों ने कहा था कि उनके घरों की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उनका भविष्य बेकार हो जाएगा। वहीं कुछ छात्रों ने प्रधानमंत्री कार्यालय को भी पत्र लिखा था। एक छात्र ने अपनी शिकायत में लिखा था कि 'जो छात्र निकाले गए हैं उनमें से अधिकतर एससी,एसटी ओबीसी कैटेगरी से आते हैं। इन छात्रं ने प्रवेश परीक्षा में कम अंकों के साथ प्रवेश पाया है। इन पर दबाव बनाया जाता है कि वे सामान्य वर्ग के छात्रों के साथ मुकाबला करें। सभी विषयों में पास होने के बाद भी ग्रेडिंग सिस्टम के चलते हमें लोअर ग्रेड मिलते हैं और हमसे संस्थान छोड़ने के लिए कहा जाता है।'

मिला फर्स्ट ईयर में प्रवेश

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक ऐकडेमिक डीन प्रमोद अग्रवाल ने उन्हें बताया कि जिन छात्रों को कम सीजीपीए पाने के चलते संस्थान से बाहर निकाला गया था सभी को दोबारा फर्स्ट ईयर में एडमिशन दे दिया है। हमने फैसला किया है कि हम उन्हें खुद को साबित करने के लिए एक और मौका देंगे।

रो पड़ा छात्र

अखबार के मुताबिक एक छात्र को जब यह खबर मिली की संस्थान ने सभी छात्रों को वापस एडमिशन दे दिया है, वो रो पड़ा औ उसने कहा कि मैं भविष्य में अगली सभी परीक्षाओं में खुद को साबित करूंगा। मैं बता नहीं सकता कि मैं अभी कितना खुश हूं। सूत्रों के मुताबिक संस्थान ने सीजीपीए सिस्टम को बदलने का मन बना लिया है ताकि हर पासिंग इयर में यह समस्या न पैदा हो। गौरतलब है कि बीते साल संस्थान से 72 छात्रों को कम सीजीपीए के चलते बाहर निकाल दिया था लेकिन उनमें से कई वापस आ गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+