IIT Madras में महाराष्ट्र के छात्र की मौत, हॉस्टल के कमरे में मिली बॉडी, चार साल में बुझ गए 12 घरों चिराग!
आईआईटी-मद्रास में एक बार फिर कथित सुसाइड का मामला प्रकाश में आया है। रिपोर्ट के अनुसार IIT-Madras में सेकेंड ईयर के छात्र को हॉस्टल के कमरे में मृत पाया गया। जानिए पूरा मामला

IIT Madras में छात्र को मृत पाया गया। चेन्नई में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के हॉस्टल में एक छात्र मृत पाया गया। तमिलनाडु पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है।
इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष में बढ़ रहे बीटेक स्टूडेंड की मौत के बारे में एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार तमिलानाडु पुलिस ने कहा कि महाराष्ट्र का द्वितीय वर्ष का छात्र केमिकल इंजीनियरिंग कोर्स में था।
इसी महीने की शुरुआत में आईआईटी-मद्रास के एक 32 वर्षीय पीएचडी छात्र की डेड बॉडी बरामद की गई थी। रिपोर्ट्स में बताया गया कि रिसर्च कर रहे इस स्कॉलर ने तमिलनाडु के वेलाचेरी में अपने कमरे में आत्महत्या कर ली थी। वह पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे।
बंगाल के रिसर्च स्कॉलर की आत्महत्या से पहले मार्च में भी आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया था। तीसरे वर्ष के एक छात्र ने भी आईआईटी-मद्रास परिसर में आत्महत्या कर ली थी। 20 साल का ये युवा आंध्र प्रदेश का रहने वाला था।
फरवरी में महाराष्ट्र के एक रिसर्च स्कॉलर ने आईआईटी-मद्रास में आत्महत्या कर ली थी। बता दें कि इंजीनियरिंग कोर्स में आर्थिक और मानसिक दबाव जैसे कारणों से हर साल सैकड़ों बच्चे सुसाइड का रास्ता चुनते हैं।
आत्महत्या पर एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, IIT-मद्रास ने एक बयान में कहा कि स्नातक सेकेंड ईयर में पढ़ रहे छात्र की "असामयिक मृत्यु" से संस्था को "गहरा आघात" लगा है। निधन का कारण अज्ञात है। माता-पिता को सूचित कर दिया गया है।"
आईआईटी-मद्रास के बयान में कहा गया कि संस्थान ने पेशेवर समुदाय का एक अच्छा छात्र खो दिया। पुलिस जांच कर रही है। हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए IIT Madras दुख की इस घड़ी में मृत छात्र के दोस्तों और परिवार के साथ है।
प्रबंधन ने कहा, छात्र तनाव में हैं। IIT मद्रास सक्रियता से ऐसे बच्चों की पहचान कर मदद के हर संभव उपाय कर रहा है। उपायों को मजबूत करना जारी रखा जाएगा। संस्थान इस कठिन समय में छात्र के परिवार की गोपनीयता का सम्मान करने की अपील करता है।
चौंकाने वाली बात ये है कि अगर पुलिस जांच के बाद आत्महत्या की पुष्टि करती है तो आईआईटी-मद्रास में इस साल यह चौथा सुसाइड केस होगा। आत्महत्या के बारे में समाचार एजेंसी ANI के अनुसार मृतक मध्य प्रदेश का है।
समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार गत चार साल में ये 12वीं आत्महत्या है। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र ने आत्महत्या कर ली। आईआईटी मद्रास में 2018 के बाद से यह 12वां मामला है।
ANI के अनुसार, चेन्नई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और आईआईटी मद्रास परिसर में प्रारंभिक जांच की जा रही है।"
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कोट्टुपुरम थाने में मामला दर्ज किया गया है। मृतक आईआईटी मद्रास के कावेरी हॉस्टल में रहता था। डेड बॉडी दरवाजा तोड़कर निकाली गई। इसमें छात्र को मध्यप्रदेश का बताया गया है।
Recommended Video
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने कहा, पहली नजर में ऐसा लगता है कि केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई क रहा ये छात्र पढ़ाई और एकैडमिक चीजों से जूझ रहा था। रिपोर्ट में छात्र किस राज्य का है, इसकी जानकारी नहीं।
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे तक हॉस्टल का दरवाजा बंद देख सहपाठियों ने वॉर्डन को बुलाया। दरवाजा तोड़ने पर महाराष्ट्र के छात्र की बॉडी को छत के पंखे से लटका पाया गया।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। मृतक ने सुसाइड के लिए निजी कारणों का जिक्र किया है। इससे पहले वाले तीन आत्महत्या के मामलों में भी सुसाइड नोट बरामद हुआ था।
खबरों के अनुसार, आईआईटी-मद्रास के निदेशक वी कामकोटि ने गुरुवार को कहा था कि संस्था ने हैप्पीनेस वेबसाइट लॉन्च की है। छात्रों के लिए वेलनेस सत्र आयोजित कर रहे हैं।
कामकोटी ने गुरुवार को आईआईटी-एम के 64वें संस्थान दिवस के दौरान कहा था, कोविड-19 की स्थिति सामान्य होने के बाद जब कैंपस फिर से शुरू हुआ तो अभूतपूर्व संख्या में दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं सामने आईं।
उन्होंने कहा था कि इस साल आईआईटी मद्रास का मुख्य ध्यान कैंपस में अधिक से अधिक खुशी और शांति लाने पर होगा। इस मकसद के लिए [email protected] वेबसाइट शुरू की गई है, क्योंकि खुशी एक सामूहिक जिम्मेदारी है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications