IIT बॉम्बे से पढ़ाई के बाद भी मिल इतना सा पैकेज! 25% स्टूडेंट को नौकरी नहीं, पढ़िए चौंकाने वाली रिपोर्ट
IIT Bombay Placement: देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शुमार IIT-JEE पास करने के बाद आईआईटी बॉम्बे जैसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों से पढ़ाई पूरी होने के बाद छात्रों के प्लेसमेंट से जुड़ी होश उड़ानी वाली रिपोर्ट सामने आई है। जिस कॉलेज में मुश्किल से एडमिशन होता है, वहां के 25 फीसदी छात्रों को प्लेसमेंट तक नसीब नहीं हुआ।
इसके अलावा छात्रों को दिया जाने वाला सबसे कम पैकेज घटकर 4 लाख रुपए सालाना ह गया है, जो पिछले साल के 6 लाख रुपए की तुलना में काफी कम है। हालांकि इस साल औसत वार्षिक पैकेज में 7.7% का इजाफा देखा गया है। यह बढ़कर 23.5 लाख रुपए हो गया है।

कंपनियों की इस साल बढ़ी संख्या
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने एकेडमिक ईयर 2023-24 के लिए प्लेसमेंट प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। इस साल कैंपस में प्लेसमेंट करने वाली कंपनियों की संख्या में 12 फीसदी का इजाफा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार जॉब ऑफर करने वाली कंपनियों की टोटल संख्या पिछले साल की 324 कंपनियों से बढ़कर 364 हो गई है।
फिर भी कम लोगों का हुआ प्लेसमेंट
फिर भी पिछले साल के मुकाबले कम स्टूडेंट्स को ही प्लेसमेंट मिला पाया है। इसी के साथ मिनिमम प्लेसमेंट पैकेज भी हैरान कर देने वाला है। जो बीते साल 6 लाख रुपए था, वो गिरकर 4 लाख तक पहुंच गया। इसी के साथ 25 फीसदी छात्रों का आईआईटी प्लेसमेंट नहीं हो पाया।
कैंपस ड्राइव में एक्टिव तौस से भाग लेने वाले सिर्फ 75 फीसदी छात्रों को ही नौकरी मिली है, जिसमें 1475 जॉब ऑफर स्वीकार किए गए। यह पिछले साल की 82 प्रतिशत प्लेसमेंट दर से गिरावट दिखाता है। आईआईटी बॉम्बे में औसत वार्षिक पैकेज में 7.7 प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई है, जो पिछले साल के 21.8 लाख रुपए से बढ़कर 23.5 लाख रुपए हो गया है।
78 इंटरनेशनल ऑफर एक्सेप्ट
सबसे ज्यादा जॉब्स इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी सेक्टर में मिलीं है। साथ ही 78 इंटरनेशनल ऑफर एक्सेप्ट किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार 775 स्टूडेंट्स को देश में मल्टीनेशनल कंपनियों ने ऑफर दिए, जबकि 622 स्टूडेंट्स को इंडिया फर्मों से नौकरियां मिली।












Click it and Unblock the Notifications