IIT बॉम्बे छात्र की ID से JEE स्टूडेंट्स से ठगी, डर्टी पिक्चर के बदले पेपर लीक का लालच! कैसे फूटा भांडा?
IIT Bombay Student ID Misused: आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र ने चौंकाने वाला दावा किया है कि उसकी कॉलेज आईडी की तस्वीर का गलत इस्तेमाल करके एक जालसाज ने जेईई की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को निशाना बनाया। छात्र ने बताया कि उसने आठ महीने पहले अपनी आईडी कार्ड की फोटो सोशल मीडिया पर गर्व से शेयर की थी, लेकिन अब उसी का इस्तेमाल एक फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी के लिए किया जा रहा है।
छात्र ने बताया कि एक लड़की ने उसे मैसेज कर इस फर्जीवाड़े की जानकारी दी। आरोपी खुद को आईआईटी बॉम्बे का छात्र बताकर जेईई उम्मीदवारों को पेपर लीक देने का झांसा देता था, और बदले में उनसे डर्टी फोटोज मांगता था। लड़की ने जैसे ही सच्चाई जानी, उसने उस फर्जी अकाउंट को ब्लॉक कर दिया, लेकिन स्कैमर बार-बार अलग-अलग आईडी से उसे मैसेज करता रहा।

इस घटना से झकझोरकर छात्र ने अपनी वह पुरानी पोस्ट डिलीट कर दी और सोशल मीडिया पर लोगों को चेताया कि वे अपनी पर्सनल आईडी या पहचान से जुड़ी कोई भी जानकारी सोच-समझकर शेयर करें। उसने लिखा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि प्रेरणा देने के लिए डाली गई कोई चीज इतनी घिनौनी साजिश में बदल सकती है। इंटरनेट भूलता नहीं है, और गलत लोग हर जगह मौजूद हैं।
ऑनलाइन यूजर्स ने जताई नाराजगी
छात्र की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने नाराजगी और दुख जताया। एक यूजर ने लिखा कि अब इंटरनेट सुरक्षित जगह नहीं रही। ये बेहद डरावना है कि लोग इस हद तक गिर सकते हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है कि कैसे कुछ लोग किसी की पहचान का इस तरह से दुरुपयोग करते हैं। वहीं, कुछ ने इस पर भी सवाल उठाया कि कैसे लोग अब भी ये मानते हैं कि आईआईटी स्टूडेंट्स को जेईई पेपर लीक की पहुंच होती है, जबकि यह पूरी तरह से झूठ है। यही भ्रम ऐसे स्कैमर्स को ताकत देता है।
यह घटना ऑनलाइन पहचान की सुरक्षा और सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने की अहमियत को फिर से उजागर करती है। किसी की पहचान का इस हद तक दुरुपयोग करना न केवल अपराध है, बल्कि यह समाज में भरोसे की नींव को भी कमजोर करता है। जरूरत है कि युवा खुद को ऑनलाइन स्पेस में सुरक्षित रखें और जागरूक रहें।
ये भी पढ़ें- Bhopal News: कोईनसाला IPO घोटाला, सायबर क्राइम भोपाल ने जोधपुर से तीन अंतर्राज्यीय आरोपियों को किया गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications