'मुझे फर्क नहीं पड़ता लेकिन...', बात करते-करते क्यों फफक-फफक कर रोने लगे IIT बाबा, Video देख आ जाएगी दया
IIT BaBa Abhay Singh News: प्रयागराज के महाकुंभ से मशहूर हुए आईआईटी बाबा उर्फ अभय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभय सिंह फफक-फफक कर रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके इस वीडियो को देख कर सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि वो डिप्रेशन में चले गए हैं...इसलिए बात करते-करते भी रोने लगे हैं।
कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि जूना अखाड़ा से निकालने के बाद उनकी ऐसी हालत हो गई है। IIT बाबा इस वीडियो में कह रहे हैं कि वो जब से फेमस हुए हैं, उनका जीना मुश्किल हो गया है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि वो बोलने की स्थिति नहीं हैं। अभय को कुंभ लाने वाले बाबाओं ने भी इनसे पूरी तरह नाता खत्म कर लिया है। वे बाबा इनसे बात कर करना पसंद नहीं करते हैं।

जूना अखाड़ा ने अभय सिंह को अमर्यादित व्यवहार का आरोप लगाकर बाहर निकाला है। जूना अखाड़ा के सदस्य का कहना है कि अभय सिंह बहुत ज्यादा नशे करता है और हद से ज्यादा कैमरे पर बोलता है। जबकि जूना अखाड़ा के सदस्यों को बिना अनुमति के ऐसे काम करने की इजाजत नहीं होती है।
अभय सिंह बोले- मुझे नहीं पसंद है IIT BaBa का टैग
अभय सिंह ने कहा, ''मुझे आईआईटी बाबा का टैग पसंद नहीं है। मुझे ये पॉपुलैरिटी नहीं चाहिए। मैं जैसे पहले गुमनामी में था, वैसे ही जीना चाहता हूं। ये आईआईटी बाबा की कहानी बंद कर देनी चाहिए। मैं जिस मोह माया को छोड़कर आया...फिर से आज आईआईटी का नाम मेरे साथ जोड़ा जा रहा है।''
अभय सिंह बोले- मैं फेमस होने के लिए प्रयागराज नहीं आया था
अभय सिंह ने कहा, ''मैं फेमस होने के लिए महाकुंभ में नहीं आया था। मैं फेमस होने के पहले से ही प्रयागराज में रह रहा था। मैं उस दौरान ज्यादा ठीक था। अन्य दोस्त के कहीं भी बैठकर बातचीत करता था। घूमता था। लेकिन अब मेरे लिए ये सब मुश्किल हो गया है। मैं जहां कहीं भी जाता हूं, लोग मेरे पीछे आते हैं।''
अभय सिंह बोले- 'मुझे कितनी भी गालियां दो, मुझे फर्क नहीं पड़ता है'
अभय सिंह ने कहा, ''कोई मुझे कितनी भी गाली दे, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन जब कोई मेरे मकसद और मेरी आस्था पर सवाल उठाता है तो मुझे फर्क पड़ता है। मैं कोई बड़ा आदमी नहीं हूं...मैं कुछ भी नहीं हूं...। मैं तो सिर्फ अपनी जिंदगी शांति से जीना चाहता हूं। जब मुझे कोई नहीं जानता था। तब भी मैं ऐसे ही रोता था।''
वीडियो में बहन और दोस्तों को याद कर अभय सिंह रोने लगते हैं। अभय सिंह ने बहन के बारे में बात करते हुए कहा, ''जब मेरी बहन प्रेग्नेंट थी। उसे बहुत ही तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। उसने बहुत मुश्किलें देखी हैं।''












Click it and Unblock the Notifications