गुजरात में कोरोना ने लिया विक्राल रूप, IIM अहमदाबाद के 40, IIT गांधीनगर के 25 छात्र मिले पॉजिटिव
अहमदाबाद। कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। कोरोना की दूसरी लहर ने देश में परेशानी बढ़ा दी है ओर फिर से पाबंदियां शुरू होने लगी हैं। गुजरात के आईआईएम अहमदाबाद के 40 छात्र और प्रोफेसर्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिससे सनसनी मची हुई है। वहीं आईआईटी गांधीनगर के भी 25 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आईआईएम की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि 12 मार्च तक कुछ मामलों को छोड़कर आईआईएम अहमदाबाद का परिसर लगभग कोरोना मुक्त था।

इसके बाद अचानक कोरोना पॉजिटिव छात्रों की संख्या बढ़ने लगी। इनमें कई ऐसे छात्र थे जिनमें कोई लक्षण नहीं था। बयान में बताया गया कि संक्रमण के शुरुआती 5 मामले 12-13 मार्च को सामने आए। उसके बाद संस्थान में जांच की गई जिसके दौरान 22 विद्यार्थी और एक प्रोफेसर संक्रमित पाए गए थे और उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया था। बाद में फिर 17 अन्य संक्रमित पाए गए। आईआईएम की तरफ से कहा गया कि संक्रमित पाए गए छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई है। इसके अलावा आईआईएम-अहमदाबाद सभी विद्यार्थियों और वहां रहने वाले लोगों की निशुल्क RT-PCR टेस्ट कर रही है और नए मामलों के मद्देनजर जांच तेज कर दी गई है।
वहीं IIT गांधीनगर ने अपने बयान में कहा कि पिछले कुछ दिनों में 25 विद्यार्थी पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। चिकित्सा टीम उनका ध्यान रख रही है। अब तक संकाय के सदस्य या कर्मी संक्रमित नहीं पाए गए हैं। आपको बता दें कि शनिवार को देश में 62,258 संक्रमण के नए मामले सामने आए। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11908910 हो गई।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications