जम्मू में इंटरनेट सेवा बहाल, आईजीपी बोले- हेट मैसेज भेजने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के 12 वें दिन शनिवार को जम्मू क्षेत्र के कुछ जिलों में इटंरनेट बहाल कर दिया गया। हालांकि संवेदशील कश्मीर में भी कई जिलों में 2 जी सेवा शुरू कर दी गई। इसके अलावा घाटी के 35 थानों में हालात सामान्‍य रहने के कारण बैन हटा लिया गया। जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक(आईजीपी) ने बताया कि जम्मू के 5 जिलों में इंटरनेट बहाल कर दिया गया है। उन्होंने हेट मैसेज फैलाने को लेकर चेतावनी दी कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

IGP Jammu says Strict action to be taken against peoples,who circulating hate massege

आईजीपी ने बताया कि जम्मू जोन के 5 जिलों जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर और रियासी में इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। उन्होंने जनता से किसी भी तरह के फर्जी संदेशों / वीडियो को शेयर / प्रसारित करने से परहेज करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे मैसेज या वीडियो शांतिपूर्ण माहौल को प्रभावित कर सकते हैं। आईजीपी जम्मू ने कहा कि चेतावनी देते हुए कहा कि घृणा फैलाने वाले मैसेज शेयर और प्रचारित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि शनिवार को जम्मू में बाजार खुले रहे और यातायात सामान्य रहा। वहीं रामबन, राजौरी और डोडा में स्कूल खुले रहे। राजौरी में टेलीफोन सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। पूरे जम्मू में स्थिति शांतिपूर्ण रही। वहीं श्रीनगर समेत दूसरे घाटी वाले हिस्‍सों में 12 दिनों से बंद 96 टेलीफोन एक्सचेंजों में से 17 को बहाल कर दिया गया है और 35 थानों से प्रतिबंध हटा लिया गया है। घाटी के हालात के बारे में बताते हुए कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) स्वयंवर प्रकाश पाणि ने कहा कि प्रशासन स्थिति का आकलन कर रहा है और धीरे-धीरे ढील दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+