VIDEO : लहंगे के बटन में छिपाए 41 लाख रुपये, एयरपोर्ट पर CISF ने दबोचा
दिल्ली हवाईअड्डे पर लहंगे के बटन में छिपाए गए 41 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा बरामद की गई है। सऊदी रियाल लहंगे के बटन के अंदर छुपाए गए थे। IGI lehenga button foreign currency delhi cisf
नई दिल्ली, 30 अगस्त : दुबई जा रहे एक भारतीय यात्री को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने मंगलवार को दिल्ली हवाईअड्डे पर गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया, लहंगे के बटनों में छिपाकर 41 लाख रुपये मूल्य की सऊदी रियाल की तस्करी के आरोप में गिरफ्तारी हुई है।

41 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा
सुरक्षाकर्मियों ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल-3 पर सुरक्षा जांच के दौरान लहंगे के बटनों में छिपाकर रखी गई करेंसी जब्त की। अधिकारियों ने बताया, सुबह करीब चार बजे संदेह के आधार पर व्यक्ति को रोका गया। भारतीय करेंसी में 41 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा बरामद की गई।

बटनों की संदिग्ध तस्वीरों से खुला राज
अधिकारियों ने कहा कि ड्यूटी पर एयरपोर्ट पर मुस्तैद CISF कर्मियों ने एक्स-रे स्कैनर मॉनिटर पर यात्री के बैग में रखे बटनों की संदिग्ध तस्वीरें देखीं। यात्री को स्पाइसजेट की उड़ान से दुबई जाना था।

सऊदी रियाल का कैश बरामद
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, संदेह होने पर विस्तार से जांच करने का फैसला किया गया। उन्होंने कहा कि 41 लाख रुपये मूल्य के 1,85,500 सऊदी रियाल का कैश बरामद किया गया।

महिलाओं के लहंगे में करेंसी छिपाई
आईजीआई पर विदेशी करेंसी बरामद होने के मामले में CISF ने बताया, 41 लाख रुपये की करेंसी के अलावा महिलाओं द्वारा पहने गए लहंगे में इस्तेमाल किए गए बटनों के अंदर चौकोर आकार में बड़े करीने से फोल्ड करके रखा गया था।
यहां देखें CISF का वीडियो
सीआईएसएफ ने वीडियो ट्वीट किया
CISF अधिकारियों ने कहा, यात्री को विमान से उतार दिया गया और आगे की जांच के लिए सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंप दिया गया। सीआईएसएफ ने वीडियो ट्वीट कर लिखा, सतर्क CISF कर्मियों ने IGI एयरपोर्ट पर "लहंगा बटन" में छुपाए गए विदेशी मुद्रा (लगभग 41 लाख रुपये) ले जा रहे एक यात्री को पकड़ा। यात्री को कस्टम के हवाले कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications