हाथी के बच्चे का Video देखकर गारंटी से आएगी मुस्कान, देखें कैसे बत्तखों की शिकायत करने मां के पास पहुंचा
नई दिल्ली, 17 जुलाई: बच्चों का बचपन सबसे प्यारा होता है, चाहे फिर वो इंसान हो या जानवर का। ऐसा ही एक प्यारा सा वीडियो आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगा, जो हाथी के बच्चे का है। हाथी के क्यूट से बच्चे की यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसको भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए शेयर किया है। वीडियो में बेबी एलीफेंट बत्तखों को डराकर भगा रहा है।

हाथी के बच्चे का प्यारा सा वीडियो
हाथियों और उनके बच्चों की सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वीडियो सामने आई हैं। एक वीडियो आपने देखी होगी, जब गड्ढे में फंसे हाथी को जेसीबी से निकाला था तो उसने सिर झुकाकर मदद करने वाले को धन्यवाद दिया था। वहीं अब एक हाथी के बच्चे की मासूमियत भरा वीडियो सामने आया है, जिसको आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है। वीडियो को देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी और हाथी की इस क्यूट की हरकत को देखकर आप भी खिल उठेंगे।

15 सेकंड का मजेदार वीडियो
15 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बेबी एलीफेंट बत्तखों को डराकर उनको भगा रहा है और उनके पीछे-पीछे बड़ी फुर्ती के साथ दौड़ लगा रहा है। इस बीच जैसे ही वो दूसरा चक्कर लगाता है तो लड़खड़ाकर गिर जाता है, और फिर सीधे अपनी मां के पास चला जाता है, जैसे अक्सर छोटे बच्चे गिर जाने पर अपनी मां के पास जाते हैं, वैसे ही बिल्कुल जंबो भी अपनी मां से आंचल में दुबकने की कोशिश करता है।

लोगों को खूब पसंद आ रहा वीडियो
वन अधिकारी की ओर से शेयर किए गए वीडियो की हालांकि कोई जानकारी नहीं दी गई कि यह वीडियो कहां और कब का है, लेकिन अब तक इसे 56 हजार से ज्यादा लोगों की ओर से देखा गया है। वहीं 5 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। यूजर भी इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा कि भगवान इस दुनिया के हर प्राणी को एक जैसा बचपन देता है, बहुत प्यारा। दूसरे यूजर ने लिखा कि जानवर हो या इंसान, मां हमेशा प्यार करने वाली और सुरक्षात्मक होती हैं। वह गिरते ही अपने बच्चे की ओर बढ़ने लगी।

मां आखिर मां ही होती है
वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही हाथी का बच्चा गिरने लगता है तो उसकी मां उसको संभालने के लिए आगे बढ़ जाती है। वीडियो काफी प्यारा और भावनात्मक है। वीडियो को देखने के बाद आप भी खुद को रोक नहीं पाएंगे और आपके चेहरे पर एक खुशी की मुस्कान गारंटी से आने वाली हैं। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications