मिलिंद देवड़ा ने की केजरीवाल की तारीफ, तो अजय माकन बोले- अगर कांग्रेस छोड़नी है तो छोड़ दो

Recommended Video

    Arvind Kejriwal के काम पर Congress में संग्राम, अब Milind deora-Ajay Maken भिड़े। वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2020) में एक बार फिर करारी हार मिलने के बाद कांग्रेस में आंतरिक कलह जारी है। इसी बीच कांग्रेस नेता अजय माकन ने पार्टी के अन्य नेता मिलिंद देवड़ा पर ट्वीट करते हुए इसलिए निशना साधा है, क्योंकि उन्होंने तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने अरविंद केजरीवाल की तारीफ कर दी है।

    milind deora, arvind kejriwal, ajay maken, delhi, delhi government, aap, congress, delhi elections, delhi government, cm arvind kejriwal, congress leader, मिलिंद देवड़ा, अरविंद केजरीवाल, अजय माकन, दिल्ली, दिल्ली सरकार, आप, कांग्रेस, दिल्ली चुनाव, दिल्ली सरकार, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस

    दरअसल देवड़ा ने रविवार को ट्वीट करते हुए कहा, 'जो कम लोग जानते हैं ऐसी जानकारी साझा कर रहा हूं। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने राज्य के राजस्व को दोगुना बढ़ाकर 60,000 करोड़ रुपये कर दिया है और पिछले 5 वर्षों में अतिरिक्त राजस्व को बनाए रखा है। दिल्ली अब भारत की सबसे अधिक आर्थिक समझदारी वाली सरकारों में से है।'

    देवड़ा के इसी ट्वीट का जवाब देते हुए अजय माकन ने कहा कि, अगर आप कांग्रेस छोड़ना चाहते हैं, तो छोड़ दीजिए। उसके बाद आधी अधूरी बात कीजिए। बता दें कि अजय माकन पूर्व में दिल्ली विधानसभा के स्पीकर भी रह चुके हैं। माकन ने ट्वीट में कहा, 'भाई आप कांग्रेस को छोड़ना चाहते हैं तो छोड़ दीजिए उसके बाद आधी अधूरी सच्चाई का प्रचार करिए। चलिए मैं तथ्य साझा करता हूं, जिसके बारे में लोगों को काफी कम पता है।

    1997-98- अनुमानित बजट (राजस्व) 4,073 करोड़ रुपये, 2013-14- अनुमानित बजट (राजस्व) 37,459 करोड़ रुपये। चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) में कांग्रेस सरकार के दौरान 14.87% का इजाफा हुआ। 2015-16 में अनुमानित बजट 41,129 और 2019-20 में 60,000 रहा। आप सरकार के दौरान चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर 9.90% रहा।'

    इससे पहले देवड़ा ने विधानसभा चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के लिए स्वर्गीय शीला दीक्षित को जिम्मेदार ठहराने के लिए कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था, 'शीला दीक्षित जी एक उल्लेखनीय राजनेता और प्रशासक थीं। मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान दिल्ली को बदल दिया और इस दौरान कांग्रेस पहले से कहीं अधिक मजबूत थी। उनके निधन के बाद उन्हें दोषी ठहराया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने अपना जीवन कांग्रेस और दिल्ली के लोगों को समर्पित किया।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+