Shashi Tharoor : शशि थरूर की Biopic में कितनी हीरोइन होंगी? जानिए कांग्रेस सांसद का जवाब
Shashi Tharoor's Biopic : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने लाइफ में तीन शादियां की लेकिन इसके बावजूद वो निजी जीवन में अकेले ही हैं।

Shashi Tharoor's Biopic : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर अपने बेबाक बयानों, लाजवाब अंग्रेजी, मजेदार Tweet और निजी जीवन की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इंडिया टीवी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'आप की अदालत 'में शिरकत की और अपनी लाइफ से जुड़े अहम पहलुओं पर खुलकर बात की।
थरूर की Biopic में कितनी हीरोइन होंगी?
इसी दौरान दर्शक दीर्घा में बैठी एक महिला दर्शक ने ऐसा सवाल किया, जिसे सुनकर थरूर पहले तो थोड़ा मुस्कुराए फिर उन्होंने जो जवाब दिया, उसे सुनकर हर कोई पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो गया। दरअसल महिला दर्शक ने थरूर से पूछा कि 'अगर उनकी लाइफ पर Biopic बने तो उसमें कितनी हीरोइन होंगी?'
शशि थरूर ने दिया मजेदार जवाब
जिस पर थरूर तो काफी हंसे फिर बोले किए 'मेरी Biopic में पहली हीरोइन मेरी मां होंगी। जिनकी उम्र 87 साल की है और वो मेरे साथ रहती हैं। मेरे सुख-दुख में वो मेरे साथ खड़ी रहती हैं। मेरी कामयाबी में उनका बहुत बड़ा हाथ रहा है। इसके बाद मेरी दोनों बहनें हीरोइन होंगी, जो कि मेरी सबसे अच्छी दोस्त और आलोचक हैं। एक कैलिफोर्नियां में रहती है और एक लंदन में और मैं भारत में लेकिन हम तीनों रोज बातें करते हैं और एक-दूसरे को रोज Text करते है।'
'आपने जो तीन शादियां की हैं...'
इसके बाद शो के होस्ट रजत शर्मा ने उनसे पूछा कि 'आपने ये नहीं बताया कि आपने जो तीन शादियां की हैं, वो भी उसमें हीरोइन होंगी।' इसपर थरूर बोले कि 'वो भी जरूर हीरोइन होंगी। जिस पर सभी हंसने लगे।'
'वो मेरे बच्चों की मां हैं, उनके लिए मेरे मन में बहुत सम्मान'
इस पर थरूर ने कहा कि 'मैं जब 21 साल का था, तब मैंने शादी का फैसला लिया लेकिन सच तो ये है कि हम शादी के लिए तैयार नहीं थे वो मेरे बच्चों की मां हैं, उनके लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। हम आज भी संपर्क में हैं, मेरे मन में वो बड़ी हीरोइन हैं।'
क्या अभी नई हीरोइन की गुंजाइश है?
जिस पर रजत शर्मा ने कहा कि 'क्या अभी नई हीरोइन की गुंजाइश है?' तो इस पर थरूर ने हंसते हुए कहा कि 'अंग्रेजी में एक कहावत है 'नेवर से नेवर'। जरा मेरी उम्र देखिए, मेरी जिम्मेदारियां देखिए,क्या आपको लगता है ऐसा।' तो इस पर रजत शर्मा ने कहा कि 'लेकिन आपकी हरकतें तो यही कहती हैं कि फिर कोई हीरोइन आ सकती हैं। क्योंकि आप महिला वर्ग में काफी लोकप्रिय हैं।'
दो बेटों के पिता थरूर ने रचाया तीन बार ब्याह
आपको बता दें कि शशि थरूर ने जीवन में तीन शादियां की हैं। उनकी पहली शादी बंगाली -कश्मीरी महिला तिलोत्तमा मुखर्जी से हुई थी, जिनसे इनके दो जुड़वा बेटे कनिष्क और ईशान हैं लेकिन 1981 में हुई ये शादी साल 2007 में टूट गईं।
तीन शादी के बाद भी तन्हा हैं शशि थरूर
तिलोत्तमा से तलाक लेने के बाद शशि थरूर ने कनाडियन राजनयिक चेरिस्टा गिल्स से शादी की थी लेकिन ये शादी भी साल 2010 में टूट गई और इसके बाद इसी साल ही थरूर ने कश्मीरी बाला और बेइंतहा खूबसूरत सुनंदा पुष्कर से शादी की। बिजनेसवूमन सुनंदा की भी ये तीसरी ही शादी थी लेकिन 2014 में सुनंदा दिल्ली के एक आलीशान होटल के बंद कमरे में मृत मिली थीं।












Click it and Unblock the Notifications