स्टेपल्ड वीजा पर चीन को धमकी देने वाले नरेंद्र मोदी बने चीन के फेवरिट

ग्लोबल टाइम्स के एक आर्टिकल में मोदी को एक 'प्रैक्टिल बिजनेसमैन' का टाइटल दिया गया है। आर्टिकल में आगे लिखा है कि जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने चीन के साथ एक मजबूत रिश्ता स्थापित किया।
अखबार के मुताबिक गुजरात में बहुत बड़ी संख्या में चीन के उद्यमियों का निवेश है और वह इस राज्य के विकास में एक बड़ा रोल अदा कर रहे हैं। ऐसे में चीन और भारत के बीच मजबूत रिश्ते और दोनों देश मोदी के नेतृत्व में और करीब आ सकते हैं।
इस अखबार के आर्टिकल जिसका टाइटल है 'मोदी विक्ट्री कुड कॉज डिस्क्वाइट इन वेस्ट,' में कहा गया है कि पश्चिमी मीडिया में भारत में जारी चुनावों को लेकर जो भी माहौल है वह काफी हद तक साफ है। पश्चिमी का कुछ मीडिया मोदी के आक्रामक भाषणों को उछाल कर चीन और भारत के बीच गलत भावना पैदा करने की कोशिश कर रहा है।
वह इस संभावना पर जोर दे रहे हैं कि अगर मोदी देश के पीएम बने तो वह जापान और वियतनाम के साथ संबंधों को बेहतर करने की कोशिश में चीन को अलग-थलग कर सकता है।
इस आर्टिकल के मुताबिक बीजेपी के घोषणा पत्र में भी इस बात का वादा किया गया है कि पार्टी की ओर से बहु-पक्षीय कूटनीति और साझीदारों के एक समूह की स्थापना की कोशिश की जाएगी जो भारत के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ साबित हों।
ऐसे में भारत जो अभी अमेरिका की ओर नरम है और पिछले 10 वर्षों से वह इस देश के लिए जो कूटनीति का प्रयोग कर रहा है, उससे वह हट सकता है।
इस बात ने ही पश्चिमी देशों में चिंता पैदा कर दी है। चीन ने इस आर्टिकल के जरिए अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा है कि अमेरिका चीन, रूस और भारत के बीच रणनीतिक सहयोग को लेकर खासा परेशान है।
आर्टिकल के मुताबिक भले ही मोदी कुछ वर्षों पहले एक विवादित नेता रहें हों लेकिन आज के समय में अगर वह प्रधानमंत्री पद हासिल करते हैं तो उनके सामने छोटी और स्थानीय पार्टियों से अलग कुछ बड़ी चुनौतियां होंगी। बीजेपी को कुछ और पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनानी होगी और ऐसे में मोदी एक डिक्टेटर की तरह होंगे, यह असंभव है।
नरेंद्र मोदी ने जिस समय अरुणांचल प्रदेश में अपनी एक रैली की थी तो उन्होंने स्टेपल्ड वीजा और अरुणांचल प्रदेश में चीन की ओर से जारी घुसपैठ पर चीन को जमकर फटकार लगाई थी। मोदी ने कहा था कि मैं इस देश की मिट्टी की कसम खाकर कहता हूं कि मैं इस देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहूंगा।












Click it and Unblock the Notifications