आखिर राजनीति पर ऐसा क्या बोल गए 'रजनीकांत' कि लगने लगे कयास?

रजनीकांत ने कहा कि अगर मैं राजनीति में शामिल होता हूं तो मैं गलत लोगों के साथ कतई नहीं रहुंगा।

चेन्नई। तमिल सिनेमा के भगवान यानी सुपरस्टार रजनीकांत आज पूरे 9 साल बाद अपने फेंस से रूबरू हुए और उन्होंने आज मीडिया के सामने अपने चाहने वालों से बहुत सारी बाते भी कहीं, जिनके कई मतलब निकाले जा रहे हैं।

मैं राजनीति में शामिल होता हूं तो...

मैं राजनीति में शामिल होता हूं तो...

लंबे अरसे से कयास लगाए जा रहे हैं कि रजनीकांत शायद राजनीति में कदम रख सकते हैं, जिसके बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि अगर मैं राजनीति में शामिल होता हूं तो मैं गलत लोगों के साथ कतई नहीं रहुंगा, मैं उन्हें खुद से दूर रखुंगा।

राजनीतिक दुर्घटना

राजनीतिक दुर्घटना

रजनीकांत ने आगे कहा कि 21 साल पहले राजनीतिक गठबंधन का सपोर्ट करना मेरी गलती थी, ये एक राजनीतिक दुर्घटना थी।

 बीजेपी के कुछ शीर्ष नेताओं के साथ...

बीजेपी के कुछ शीर्ष नेताओं के साथ...

जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद रजनीकांत आने वाले दिनों में बड़ा ऐलान कर सकते हैं। वैसे भी पिछले दिनों उन्हें बीजेपी के कुछ शीर्ष नेताओं के साथ देखा गया था।

अभी तक कुछ भी साफ नहीं

अभी तक कुछ भी साफ नहीं

जिसके बाद चर्चा गर्म थी कि शायद रजनीकांत बीजेपी में आ सकते हैं, हालांकि ये कयास ही हैं, क्योंकि रजनीकांत ने अभी तक कुछ भी साफ नहीं किया है। हालांकि कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि रजनीकांत ने एआईडीएमके को सपोर्ट करने को ही राजनीतिक दुर्घटना करार दिया है।

 2009 में फैन्स से ऐसी मुलाकात की थी...

2009 में फैन्स से ऐसी मुलाकात की थी...

मालूम हो कि रजनीकांत अपनी फिल्म 'शिवाजी' की सफलता के बाद आखिरी बार उन्होंने 2009 में फैन्स से ऐसी मुलाकात की थी, ऐसा इसलिए क्योंकि रजनी ने उनके जन्मदिन में हुई भगदड़ के बाद से भारत में रहकर अपने फैन्स से मिलना बंद कर दिया था, क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि उनकी वजह से किसी को भी चोट पहुंचे।

मशहूर डॉन हाजी मस्तान के जीवन पर आधारित

रजनी के फिल्मी करियर की बात करें तो रजनी आने वाले दिनों में रजनीकांत डॉन की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म मशहूर डॉन हाजी मस्तान के जीवन पर आधारित होगी।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+