सरकार बनी तो शराब-मांस मुक्‍त होगा स्‍वर्ण मंदिर के आसपास का इलाका: केजरीवाल

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब दौरे के दूसरे दिन अमृतसर के स्‍वर्ण मंदिर में माथा टेका। यहां मीडिया से मुखातिब होते हुए केजरीवाल ने ऐलान किया कि अगर राज्‍य में उनकी सरकार बनी तो अमृतसर और आनंदपुर साहिब को पवित्र शहर का दर्जा दिया जाएगा।

If AAP comes to power, prohibition on alcohol, meat around the Golden Temple

उन्‍होंने कहा कि अमृतसर और आनंदपुर में शराब, मांस-मछली, ड्रग्स, पान-बीड़ी-सिगरेट और तंबाकू पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी जाएगी।

अपने पहले दिन के दौरे पर केजरीवाल ने बादल परिवार को निशाने पर लिया था। उन्‍होंने कहा था कि मैं पंजाब में खूंटा ठोंक कर बैठा हूं और बादल एंड कंपनी को जेल में डालकर ही पंजाब से वापस जाऊंगा।

खुद पर हुए हमले की कोशिश पर केजरीवाल ने कहा था कि वो इन हमलों से डरने वाले नहीं हैं और पूरा पंजाब उनके साथ है। उन्होंने कहा कि अकाली-बीजेपी सरकार की गलत नीतियों की वजह से एक समय का सबसे खुशहाल राज्य पंजाब आज आत्महत्याओं की वजह से जाना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+