Breaking: जम्मू और कश्मीर के सोपोर में IED ब्लास्ट, 4 जवान शहीद

सोपोर। जम्मू और कश्मीर स्थित बारामुला जिले के सोपोर में हुए एक IED ब्लास्ट में राज्य पुलिस के 4 जवान शहीद हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में 2 नागरिक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इससे पहले आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के ट्रेनिंग कैंप पर रविवार की सुबह (31 दिसंबर 2017) करीब दो बजे हमला कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकवादियों ने ट्रेनिंग सेंटर पर जबरदस्त फायरिंग की। इस हमले में 5 जवान शहीद हो गए और 2 अन्य घायल थे। घंटों बाद सुरक्षाबलों ने 2 आंतकियों को मार गिराया। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।













Click it and Unblock the Notifications