ICSE, ISC Board Result 2020: शुक्रवार को जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
नई दिल्ली। कोरोना काल में छात्रों को अपने परिणाम जानने का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि अब काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामीनेशंस (CISCE) आईसीएसई बोर्ड के 10वीं और आईएससी बोर्ड के 12वीं के छात्रों को रिजल्ट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि बोर्ड ने परिणामों की तारीख का ऐलान कर दिया है। सीआईएससीई की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर 3 बजे 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

सीआईएससीई ने दी ये जानकारी
बता दें कि 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों से जुड़ी एक नोटिस काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है। इसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि आईसीएसई बोर्ड का 10वीं और आईएससी 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार (10 जुलाई) को दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। छात्र रिजल्ट काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट पर करियर्स सेक्शन में जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

रिजल्ट के साथ स्कोर कार्ड भी
अगर किसी कारण वश छात्र सीआईएससीई की वेबसाइट पर रिजल्ट नहीं देख सकते तो उनके लिए एसएमएस की सुविधा भी शुरू की गई है। स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा 10वीं और 12वीं के छात्र सीआईएससीई से संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल अपनी लॉगिन आइडी और पासवर्ड की मदद से करियर पोर्टल पर जाकर अपने स्कूल के स्टूडेंट्स का रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र अपने रिजल्ट के साथ अपना स्कोर कार्ड भी देख पाएंगे।

वेबसाइट पर यहां देखें रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को आईसीएससी 10वीं व 12वीं के छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org या फिर results.cisce.org पर लॉगइन कर के देखना होगा। इसके बाद होम पेज पर ही उपलब्ध कराये जाने वाले आईएससी रिजल्ट्स 2020 से संबंधित लिंक को क्लिक करना होगा। वहां मांगी गई जानकारी के बाद आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।

एसएमएस के जरिए ऐसे देखें रिजल्ट
इसके अलावा छात्र अगर एसएमएस के जरिए अपना परिणाम देखना चाहते हैं तो उन्हें इसके लिए कुछ सिंपल स्टेप फॉलो करने होंगे। स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए अपना रिजल्ट चैक करना चाहते हैं तो उन्हें अपनी यूनिक आइडी 09248083883 पर एक फॉरमेट में भेजनी होगी। उदाहरण के तौर पर 'ICSE/ISC (Unique ID)' के फॉरमेट में भेजना होगा।
यह भी पढ़ें: मोस्ट वांटेंड विकास दुबे को भी कोरोना का खतरा, मौत के डर से न्यूज चैनल के LIVE शो में कर सकता है सरेंडर
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications