ICICI: खाताधारकों को दूसरे बैंकों के ATM से 3 बार ही ट्रांजेक्शन का मौका
मुंबई। आईसीआईसीआई बैंक ने ग्राहकों की सुविधाओं में नया नियम लागू किया है। जिसके तहत बैंक के खाताधारकों के लिए एटीएम चार्जेस बढ़ाए गए हैं। जोकि एक जनवरी से लागू होगा। बैंक अधिकारियों के अनुसार एक महीने में बैंक के एटीएम से फ्री ट्रांजेक्शन की संख्या 5 कर दी गई है। इसके साथ ही अन्य बैंकों के एटीएम से पैसा निकालने की संख्या 3 कर दी गई है। फ्री ट्रांजेक्शन की सीमा समाप्त होने के बाद उन्हें प्रत्येक फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए 20 रुपये (सर्विस चार्ज अतिरिक्त) और प्रत्येक नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए 8.50 रुपये चुकाने होंगे।

आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन के अनुसार एटीएम ट्रांजेक्शन आपके लिए फ्री है, लेकिन बैंक को पांच ट्रांजेक्शन के लिए 75 से 100 रुपये की कॉस्ट उठानी पड़ती है। बैंक को यह रकम कहीं से निकालनी है और इसे कस्टमर्स से ही लिया जा सकता है। आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि कस्टमर्स बैंक के अपने एटीएम पर एक महीने में फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल मिलाकर केवल पांच फ्री ट्रांजेक्शन कर सकेंगे।
अन्य बैंकों के एटीएम पर फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन की सीमा छह मेट्रो शहरों- दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू और हैदराबाद के लिए घटाकर तीन कर दी गई है।
नॉन-मेट्रो शहरों में कस्टमर अन्य बैंकों के एटीएम पर पांच फ्री ट्रांजेक्शन कर सकता है। इसके बाद उसे चार्ज देने होंगे।
-
Mumbai LPG Crisis: मुंबई में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग बेहाल, ईंट पर चूल्हा बना खाना पकाने को हुए मजबूर -
Mumbai Pune Expressway: खुशखबरी, इतने दिनों तक टोल फ्री रहेगा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे, क्या है आखिर वजह? -
Mumbai weather: मुंबई में बढ़ी गर्मी और उमस, 35°C पहुंचा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट, क्या होगी बारिश? -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications