INDvsPAK: जीरो पर Out हुए शोएब मलिक,ट्रोल हो गईं सानिया मिर्जा, लोग लिखने लगे ऐसी बातें

INDvsPAK: जीरो पर Out हुए शोएब मलिक,ट्रोल हो गईं सानिया मिर्जा,लोग लिखने लगे ऐसी बातें

नई दिल्ली। रविवार को वर्ल्ड कप 2019 का हाई वोल्टेज मुकाबले के दौरान भारत ने एक बार फिर से पाकिस्तान को हराकर बड़ी जीत हासिल की। भारत-पाकिस्तान के मुकाबले के दौरान दोनों देशों के क्रिकेटप्रेमियों का रोमांच चरम पर था। भारतीय फैंस उत्साह से झूम रहे थे तो वहीं मैच गंवाने के बाद पाकिस्तानी फैंस मायूस दिखें। मैच के दौरान जहां एक तरफ मैदान में भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी जीत के लिए खेल रहे थे तो वहीं सोशल मीडिया पर दोनों देश के क्रिकेट फैंस ताबड़तोड़ अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के लिए ट्वीट कर रहे थे।

ट्रोल हुई सानिया मिर्जा

ट्रोल हुई सानिया मिर्जा

भारत-पाकिस्तान के मैच के दौरान पाकिस्तानी बल्लेबाज शोएब मलिक के जीरो पर आउट होने पर लोगों ने टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को ट्रोल कर दिया। पाकिस्तानी पारी के दौरान शोएब मलिक बिना खाता खोले जीरो पर आउट हो गए। शोएब मलिक के आउट होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के कमेंट्स की होड़ मच गई। क्रिकेटप्रेमियों ने शोएब मलिक की वजह से सानिया मिर्जा को ट्रोल कर दिया।

 क्यों लोगों ने निशाने पर आई सानिया

क्यों लोगों ने निशाने पर आई सानिया

टीम इंडिया के फैंस ने शोएब मलिक के आउट होने के बाद सानिया मिर्जा को टैग करते हुए दनादन ट्वीट करने शुरू कर दिए। भारत ही नहीं पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस ने भी शोएब मलिक के जीरो पर आउट होने का मजाक उड़ाया ।कई टि्वटर यूजर्स के पोस्ट देखकर जहां आपको हंसी आएगी, वहीं कुछ ट्वीट्स आपत्तिजनक भी लगेंगे। यूजर्स ने शोएब मलिक के आउट होने के वीडियो पोस्ट्स कर सानिया मिर्जा की खिल्ली उड़ाई और उनका मजा उड़ाया।

 पाकिस्तान की करारी हार

पाकिस्तान की करारी हार

रविवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने एक बार फिर से पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। रविवार को इंग्लैंड के मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर हुए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 89 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत की परंपरा जारी रही। वर्ल्ड कप मुकाबले में अब तक भारत-पाकिस्तान का आमना- सामने 8 बार हो चुका है, लेकिन आज तक पाकिस्तान टीम की जीत नसीब नहीं हुई। इस मैच में भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा ने शानदार 140 रन बनाए। वहीं विराट कोहली ने 11000 रनों का रिकॉर्ड पूरा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+