IBC 2019: आर्थिक सलाहकार ने बताया पांच ट्रिलियन इकोनॉमी का लक्ष्य कैसे हासिल करेगी मोदी सरकार
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जारी इंडियन बैकिंग कॉन्क्लेव के पहले दिन राजनेताओं और बैकिंग सेक्टर के विशेषज्ञों की तरफ से देश की अर्थव्यवस्था और पांच ट्रिलियन इकोनॉमि का लक्ष्य हासिल करने पर विस्तार से चर्चा की गई। पहले दिन आखिरी घंटे में मोदी सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णामूर्ति सुब्रहमण्यम ने उन अहम बिंदुओं पर चर्चा की जिसके जरिए सरकार पांच ट्रिलियन इकोनॉमि का लक्ष्य हासिल कर सकती है। कृष्णामूर्ति सुब्रहमण्यम की मानें तो यह सही है कि अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव लगे हैं लेकिन सरकार इस लक्ष्य को जरूर हासिल कर लेगी।

बैकिंग सेक्टर बनेगा मददगार
कृष्णामूर्ति सुब्रहमण्यम की मानें तो बैकिंग सेक्टर सरकार के लक्ष्य को हासिल करने में बहुत हद तक मदद करेगा। इस सेक्टर को टेक्नोलॉजी का और फायदा उठाना होगा। सुब्रहमण्यम ने इसके साथ ही पांच ट्रिलियन इकोनॉमि के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का भी जिक्र छेड़ा। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस मशीनरी बैकिंग सेक्टर को इस लक्ष्य को हासिल करने में काफी हद तक मदद करने वाली है। उन्होंने कहा कि न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के कई देश आज बैंकों पर निर्भर हैं। ऐसे में यह काफी अहम है कि सरकार बैकिंग सेक्टर पर ध्यान दे।सात दिसंबर 2018 को सुब्रहमण्यम को सरकार ने आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया था।
लोगों के हाथ में आने वाले हैं पैसे
कृष्णामूर्ति सुब्रहमण्यम के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विजय सिंह ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने बताया कि लोगों को मूडीज की रेटिंग से परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से अगले कुछ दिनों में बहुत से बदलाव किए जाने वाले हैं। लोगों के हाथ में काफी पैसे आएंगे। लोगों को परेशान होने और डरने की जरूरत नहीं है और देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर आने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications