शिव-राज में सेफ नहीं हैं मोदी, IB ने जारी किया अलर्ट

मोदी पर आतंकी खतरे और बढ़ गए हैं। इसी के मद्देनजर खुफिया ब्यूरो ने नया अलर्ट जारी किया है। आइबी ने दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर मोदी की कई रैलियां में आतंकी हमले की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है। आईबी के मुताबिक मध्य प्रदेश में मोदी के रैली के दौरान आतंकी हमले हो सकते है। कहा जा सकता है कि शिवराज सिंह चौहान के राज में भी मोदी सुरक्षित नहीं है।
आईबी की अलर्ट में आतंकी संगठन सिमी का नाम लेते हुए कहा गया है कि जेल से फरार छह आतंकी मोदी की रैलियों में विस्फोटक से भरी गाड़ी को कहा उड़ा सकते हैं। रैलियों में जुटने वाली भारी भीड़ से उत्साहित मोदी विधानसभा चुनावों के दौरान ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। ऐसे में मोदी आतंकियों के निशाने पर हैं। मोदी को लेकर अब सुरक्षा एजेंसियां कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती है। ऐसे में आईबी ने अलर्ट जारी कर राज्य सरकारों को सचेत कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications