PICS: जब IAS टीना डाबी ने पहनी लुंगी और पति अतहर आमिर संग किया डांस
नई दिल्ली। 2015 की यूपीएससी टॉपर रहीं टीना डाबी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपने पति अतहर के साथ लुंगी डांस की तैयारी करते हुए नजर आ रही हैं। टीना डाबी ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, ऑल रेडी फॉर तेलगु डांस। दूसरी तस्वीर में दोनों एक ग्रुप के साथ हैं जिसमें सभी लड़के-लड़कियों ने लूंगी पहनी हुई हैं। टीना ने हाल ही में 2015 की यूपीएसएसी में रनरअप रहे कश्मीरी युवक अतहर आमिर उल शफी खान से शादी की है। टीना ने 24 साल की उम्र में यूपीएससी की परीक्षा पास की थी। टीना और अतहर दोनों ही राजस्थान कैडर के अफसर हैं। दोनों की शादी को लेकर कई लोगों ने उनकी आलोचना की थी और कहा था कि उन्हें अलग धर्म में शादी नहीं करनी चाहिए। हालांकि दोनों के परिवारों को इसमें कोई ऐतराज नहीं था।

ट्रेनिंग के दौरान हुई थी दोनों मुलाकात
दोनों की मुलाकात नॉर्थ ब्लॉक स्थित डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल ऐंड ट्रेनिंग के दफ्तर में हुई थी। टीना और आमिर शुरूआत से ही अपने रिश्तों को लेकर काफी खुले विचारों के रहे हैं। दोनों लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालते रहे हैं। साल 2016 में अपने फेसबुक अकाउंट पर भी टीना से अपने और आमिर के रिश्ते को दुनिया को बताया।

एक-दूसरे की पसंद बनकर बेहद खुश
टीना ने एक बार अपनी शादी के बारे में कहा था- "एक स्वतंत्र सोच रखने वाली महिला होने के नाते वह किन्हीं चीजों को चुन सकती हैं। वे और आमिर एक-दूसरे की पसंद बनकर बेहद खुश हैं।"टीना डाबी को ट्रैवल करना बेहद पसंद है औऱ वह कई देशों की यात्रा कर चुकी हैं।

पहली नजर वाला प्यार
दोनों ने खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन पहलगाम में शादी रचाई। इस शादी में खास दोस्त और परिवार वाले ही शामिल रहे। इंडिया टूडे की एक खबर के मुताबिक टीना ने बताया कि पहली बार मैं और आमिर मसूरी के लाल बहादुर शात्री नेशनल अकादमी में मिले। हम दोनों की मुलाकात सुबह हुई और शाम तक आमिर मेरे घर के दरवाजे पर थे। (उसके लिए पहली नज़र में प्यार हो गया।)
टीना ने कहा था- मैंने कोई गुनाह नहीं किया
टीना कहती हैं कि फेसबुक पर ज्यादातर लोगों ने उनके फैसले की प्रशंसा ही की है, और दूसरे धर्म के लडक़े से शादी करने का फैसला लेकर उन्होंने कोई गुनाह नहीं किया है। उनका कहना है कि निश्चित तौर पर आज मैं अपना फैसला इसलिए ले पाई, क्योंकि मैं इस पोजिशन पर थी। जबकि बहुत से लोग ऐसे फैसले लेने में हिचकते हैं। मुझे बधाइयां मिल रही हैं। हर तरफ से सपोर्ट मिल रहा है। एक तरह से मैं खुद एक उदाहरण पेश करना चाहती थी। मुझे उम्मीद है कि मेरे इस फैसले से बदलाव आएगा।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications