IAS टीना डाबी से फैन ने पूछा- 'बिजी शेड्यूल के बावजूद भी इतनी खूबसूरत कैसे?', मिला ये जवाब

साल 2015 में यूपीएससी टॉप करने वालीं टीना डाबी की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। टीना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी थी और अब वो अपनी जिंदगी के आगे के सफर के बारे में भी फैंस को पल-पल के अपडेट दे रही हैं।

Recommended Video

    Tina Dhabi के Aurangabad Photos के दीवाने हुए Twitter Fans, Share की Beauty Secret | वनइंडिया हिंदी
    Tina Dabi

    नई दिल्ली। साल 2015 में यूपीएससी टॉप करने वालीं टीना डाबी की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। टीना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी थी और अब वो अपनी जिंदगी के आगे के सफर के बारे में भी फैंस को पल-पल के अपडेट दे रही हैं। ट्रेनिंग के बाद टीना औरंगाबाद पहुंच गई हैं जहां से उन्होंने अपने फैंस के लिए तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसके साथ ही टीना ने अपने फैंस के सवालों का जवाब भी दिया है।

    ट्रेनिंग के बाद औरंगाबाद पहुंची टीना

    ट्रेनिंग के बाद औरंगाबाद पहुंची टीना

    टीना ने औरंगाबाद के इंडो-जर्मन टेक्नोलॉडी सेंटर से अपने फैंस के लिए तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने इसके साथ लिखा, 'इंडो-जर्मन टेक्नोलॉजी सेंटर से फोटो पोस्ट कीं। टीना ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, 'इंडो-जर्मन टेक्नोलॉजी सेंटर में हूं। यहां टूल रूम में विनिर्माण और ट्रेनिंग के बारे में जानकर काफी अच्छा लगा। माइक्रो, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत औरंगाबाद का ये सेंटर देश के 18 टूल सेंटरों में से सबसे अच्छे में से एक है।'

    यूजर के सवाल पर ये था टीना का जवाब

    यूजर के सवाल पर ये था टीना का जवाब

    टीना को महाराष्ट्र में देख टीना के मराठी फैंस ने उनका स्वागत किया। इसके बाद टीना एलोरा की गुफाएं घूमने गईं और इसकी तस्वीरें भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपडेट कीं। तस्वीरों में टीना की मुस्कुराहट पर हजारों फैंस फिदा हो गए। एक ने तो यहां तक लिख दिया कि इतने बिजी दिन के बाद भी वो इतनी खूबसूरत कैसे लग रही हैं। इसपर यूजर का शुक्रिया करते हुए टीना ने लिखा, 'हाहा, शुक्रिया। यहां का मौसम काफी सुहावना है जिससे थकान का पता नहीं चलता।'

    जब बिना तारीफ किए रह नहीं पाए पति

    जब बिना तारीफ किए रह नहीं पाए पति

    टीना की इन तस्वीरों पर उनके पति आमिर ने भी कमेंट किया। पत्नी की मुस्कुराती तस्वीरों पर आमिर ने लिखा, 'माशाल्लाह।' बता दें कि टीना डाबी ने इसी साल अतहर आमिर से शादी की है। साल 2015 की यूपीएससी टॉपर टीना डाबी और उसी साल सेकेंड टॉपर रहे अतहर आमिर ने इस साल 20 मार्च को रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी की थी। इसके बाद पहलगाम में दोनों की शादी हुई और फिर दिल्ली में रिसेप्शन रखा गया था। रिसेप्शन में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, कैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद समेत कई राजनैतिक हस्तियां पहुंची थीं। दोनों की शादी पर दक्षिणपंथी विचारधारा के लोगों ने खूब बखेड़ा भी खड़ा किया था।

    Tina Dabi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+