IAS टॉपर टीना डाबी आज खुद से 13 साल बड़े प्रदीप गावंडे से करेंगी शादी, जानें कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी
IAS टॉपर टीना डाबी आज खुद से 13 साल बड़े प्रदीप गावंडे से करेंगी शादी, जानें कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी
जयपुर, 20 अप्रैल: राजस्थान की यूपीएससी 2016 परीक्षा टॉपर भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी टीना डाबी आईएएस अधिकारी प्रदीप गावंडे से आज 20 अप्रैल को शादी करने जा रही है। आईएएस परीक्षा में टॉप करने वाली पहली एससी महिला टीना डाबी बुधवार को जयपुर में एक निजी समारोह में डॉक्टर प्रदीप गावंडे से शादी करेंगी। टीना और प्रदीप ने जयपुर के एक आलीशान होटल में अपनी शादी के रिसेप्शन के लिए मेहमानों को निमंत्रण भेजा है। टीना डाबी और आईएएस अधिकारी प्रदीप गावंडे ने इंस्टाग्राम पर 28 मार्च 2022 को अपने सगाई की तस्वीरें शेयर कर, अपने रिश्ते को अधिकारिक बनाया था।
Recommended Video

शादी की तैयारियां जोरों पर
जयपुर के पांच सितारा होटल, जहां 22 अप्रैल को शादी का रिसेप्शन होने वाला है, वहां के कर्मचारियों ने शादी समारोह के विवरण के बारे में अधिक नहीं बताया है। हालांकि, माना जाता है कि टीना डाबी और प्रदीप गावंडे परिवार दोनों की जोड़ी के आगामी विवाह में उत्साहित हैं। भव्य समारोह की तैयारी चल रही है।

कैसे शुरू हुई टीना डाबी और प्रदीप की लव स्टोरी
टीना डाबी और प्रदीप गावंडे, दो आईएएस अधिकारी कोविड -19 महामारी के दौरान एक-दूसरे से पहली बार मिले थे। कोरोना लॉकडाउन के दौरान टीना डाबी और प्रदीप गावंडे को आपूर्ति सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया था। इंजिया टुडे से बात करते हुए टीना डाबी ने बताया, ''हम दोनों कोरोना महामारी के दौराम मिले थे। उन्होंने (प्रदीप गावंडे) ही मुझे शादी का प्रस्ताव दिया था। और मैंने उनका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया था।''

टीना और प्रदीप दोनों जयपुर में पोस्टेड हैं
2016 के राजस्थान कैडर की अधिकारी टीना डाबी और 2013 कैडर के प्रदीप गावंडे वर्तमान में दोनों जयपुर में तैनात हैं। टीना डाबी वर्तमान में राजस्थान सरकार में वित्त (कर) की संयुक्त सचिव हैं। वहीं डॉ. प्रदीप गावंडे राजस्थान की राजधानी में पुरातत्व और संग्रहालय के निदेशक के रूप में तैनात हैं।

29 साल की टीना डाबी की है ये दूसरी शादी
29 साल की टीना डाबी जहां दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, वहीं प्रदीप गावंडे की यह पहली शादी होगी। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि प्रदीप की भी ये दूसरी शादी है। टीना डाबी की पहली शादी कश्मीर के एक आईएएस अधिकारी अतहर आमिर उल शफी खान से हुई थी। अप्रैल 2018 में टीना डाबी और आईएएस अधिकारी अतहर आमिर उल शफी खान ने शादी की थी। लेकिन उनकी शादी लंबे समय तक नहीं चली। इस जोड़े ने अगस्त 2021 में जयपुर की एक फैमिली कोर्ट ने तलाक ले लिया था।

टीना और प्रदीप के बीच 13 साल के उम्र का फासला
प्रदीप गवांडे और टीना डाबी के बीच 13 साल का उम्र का अंतर है। टीना डाबी से 13 साल बड़े हैं प्रदीप गवांडे। टीना डाबी का जन्म 9 नंवबर 1993 को मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ था। वहीं प्रदीप गावडे़ का जन्म 9 दिसंबर1980 को महाराष्ट्र में हुआ था।

CM गहलोत भी हो सकते हैं टीना डाबी की शादी में शामिल
सूत्रों के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वरिष्ठ नौकरशाहों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित कई प्रमुख राजनेताओं के जयपुर में हाई-प्रोफाइल शादी में शामिल होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications