IAS Officer Salary: भारत के इस IAS अफसर को मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी, CM जैसी है सुविधा
IAS Officer Salary In India: देश की सबसे प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की मानी जाती है। ऐसे में हर किसी को ये जानने की उत्सुकता रहती है कि आखिर एक आईएएस की सैलरी कितनी होती है। लोग ये भी जानना चाहते हैं कि देश में किस आईएएस अधिकारी की सैलरी सबसे ज्यादा होती है। कई लोग ये जानना चाहते हैं कि वर्तमान में भारत में किस आईएएस अफसर का वेतन सबसे ज्यादा है। तो चलिए इन सवालों के जवाब जानते हैं।

●IAS Salary in India: भारत में IAS की सैलरी कितनी होती?
टीए, डीए और एचआरए जैसे भत्तों को छोड़कर, भारत में एक शुरुआती आईएएस अधिकारी का वेतन 56,100 रुपये प्रति माह है।
●IAS Salary in Hand: आईएएस की इनहैंड सैलरी
7वें वेतन आयोग के बाद आईएएस अधिकारी का इन-हैंड वेतन (शुरुआती) 56,100 रुपये प्रति माह है।
●Pay Commission: वेतन आयोग
आईएएस का वेतन पद के अनुसार अलग-अलग होता है लेकिन 7वें वेतन आयोग के मुताबिक होता है और भुगतान का स्तर 10 होता है।
●Grade Pay: ग्रेड पे
आईएएस अधिकारियों को एक ग्रेड वेतन भी मिलता है, जो उनके पद के आधार पर अलग-अलग होता है।
ग्रेड वेतन जूनियर स्केल अधिकारियों से लेकर सर्वोच्च पद वाले अफसरों का अलग-अलग होता है। ये 5400 रुपये से 10,000 रुपये के बीच होता है।
● IAS के लिए सबसे उच्चा पद कौन सा होता है?
भारत में एक IAS के लिए सबसे उच्चा पद कैबिनेट सचिव होता है।
● इस वक्त भारत के कैबिनेट सचिव कौन हैं?
वर्तमान में भारत के कैबिनेट सचिव राजीव गौबा हैं। वह 30 अगस्त, 2024 तक पद पर रहेंगे।
● किस IAS अधिकारी को मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी?
भारत में सबसे अधिक IAS अधिकारी सैलरी तब होती है, जब कोई कैबिनेट सचिव बनता है। जो वर्तमान में राजीव गौबा हैं। यानी भारत में अभी बतौर IAS अफसर सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले अधिकारी राजीव गौबा ही हैं।
● कितनी होती है भारत के कैबिनेट सचिव की सैलरी
मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक भारत के कैबिनेट सचिव की सैलरी 5,60,000 प्रति माह है। इसके अलावा उन्हें सरकारी आवास, सिक्योरिटी, यात्रा, मेडिकल समेत अन्य सुविधाएं मुफ्त में मिलती है। राजीव गौबा की भी सैलरी वर्तमान में 5,60,000 प्रति माह है।
● भारत में बसे अधिक आईएएस वेतन तभी मिलता है, जब आपने 37 सालों तक काम कर लिया हो।
● सबसे कम उम्र में IAS का पद
एसडीएम, अवर सचिव, सहायक सचिव ये आईएएस के प्रारंभिक पद हैं।
● कौन हैं भारत के कैबिनेट सचिव IAS राजीव गौबा, जिन्हें मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी
-राजीव गौबा झारखंड कैडर से 1982 बैच के एक भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं, जो वर्तमान में भारत के कैबिनेट सचिव हैं। कैबिनेट सचिव को प्रधानमंत्री का राइट हैंड कहा जाता है। भारत के कैबिनेट सचिव का काम बहुत जिम्मेदारियों भरा होता है। ये पीएमओ का अहम हिस्सा होता है।
- इससे पहले वह भारत के गृह सचिव भी रह चुके हैं। अगस्त 2019 से राजीव गौबा कैबिनेट सचिव के रूप में काम कर रहे हैं। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने उनका कार्यकाल 30 अगस्त 2024 तक बढ़ा दिया है।
-राजीव गौबा झारखंड के मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। गौबा को झारखंड में श्रम सुधारों के काम का भी श्रेय दिया जाता है। राजीव गौबा ने पर्यावरण और वन मंत्रालय के लिए भी काम किया है।
-राजीव गौबा के पास स्नातक की डिग्री है। वह प्रतिष्ठित पटना साइंस कॉलेज, पटना विश्वविद्यालय से भौतिकी (बीएससी) में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं।
- चार दशकों से अधिक के करियर में, राजीव गौबा ने भारत सरकार, बिहार सरकार और झारखंड सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications