Kashmir Files: अबू सलेम पर किताब लिखने वाले IAS ने कहा- कमाई को दान करें, विवेक अग्निहोत्री ने दिया जवाब

नई दिल्ली, 22 मार्च: कश्मीरी पंडितों पर बनी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का बहुत से लोगों ने विरोध किया, लेकिन ये फिल्म कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। रिलीज के पहले हफ्ते इसके ज्यादातर शोज फुल रहे, जिस वजह से देशभर में इसकी स्क्रीन्स को बढ़ाना पड़ा। हाल ही में मध्य प्रदेश के एक आईएएस अधिकारी ने भी इस फिल्म को लेकर ऐसा ट्वीट किया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

'दान कर दें कमाई'

'दान कर दें कमाई'

कश्मीर फाइल्स को लेकर मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी नियाज खान ने ट्विटर पर लिखा कि कश्मीर फाइल्स ने 150 करोड़ कमा लिए हैं, ग्रेट। लोगों ने कश्मीरी पंडितों की भावनाओं का बहुत ज्यादा सम्मान किया है। मैं फिल्म प्रोड्यूसर से निवदेन करता हूं कि फिल्म से जो कमाई हुई है, उसे कश्मीरी पंडितों के बच्चों की शिक्षा के लिए दे दें। इसके अलावा उनके लिए कश्मीर में घर बनवाएं। ये एक महान दान होगा।

विवेक ने दिया जवाब

विवेक ने दिया जवाब

इस पर फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का जवाब सामने आया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि सर, नियाज खान साहब, 25 मार्च को भोपाल आ रहा हूं। कृपया मुझे अपॉइंटमेंट दें, ताकि हम मिल सकें। साथ ही आपस में विचार साझा कर सकें कि कैसे हम कर सकते हैं और कैसे आपकी किताब की रॉयल्टी के साथ आईएएस की पावर की मदद ली जा सकती है।

'कश्मीर करवा दें पोस्टिंग'

'कश्मीर करवा दें पोस्टिंग'

इसके बाद भी दोनों में बयानबाजी नहीं रुकी। विवेक के जवाब पर नियाज खान ने कहा कि मैं उनसे मिलने के लिए तैयार हूं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी से कहकर मेरी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में करा दें। मैं कश्मीर में विस्थापित पंडितों को वापस बसाने का अच्छा प्लान बनाकर उस पर काम करूंगा।

अबू सलेम पर लिखी थी किताब

अबू सलेम पर लिखी थी किताब

आपको बता दें कि नियाज खान 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। पहले वो राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे, लेकिन बाद में प्रमोट कर दिए गए। अभी वो लोक निर्माण विभाग में उपसचिव के पद पर तैनात हैं। उनको लेखन में काफी दिलचस्पी है, जिस वजह से वो 7 उपन्यास भी लिख चुके हैं। उन्होंने डॉन अबू सलेम पर किताब भी लिखी थी, जिसका नाम लव डिमांड्स ब्लड है। इसके अलावा उन्होंने सरकार को अर्जी दी थी कि वो उन्हें एक हफ्ते के लिए सलेम के साथ रहने दें, ताकी वो उसको समझ सकें। हालांकि इसे नामंजूर कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+