IAS-IFS सादगीभरी शादी की मिसाल: कोर्ट में रचाएंगे विवाह, खर्चा होगा नाममात्र, UPSC में शुरू हुई प्रेम कहानी

IAS-IFS News: जहां एक ओर शादियों में लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करना आम चलन बन गया है, वहीं एक IAS और भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी की सादगीभरी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। राजस्थान के भीलवाड़ा की रहने वाली IFS अधिकारी निधि चौहान और उत्तर प्रदेश के रामपुर के रहने वाले IAS अधिकारी प्रखर कुमार सिंह इसी महीने जयपुर में कोर्ट मैरिज करने जा रहे हैं।

फिलहाल कोर्ट मैरिज की कोई डेट सामने नहीं आई है। कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन किया गया है। यह शादी इसलिए खास है क्योंकि इसमें न कोई डेस्टिनेशन वेडिंग होगी, न भव्य सजावट, न ही हजारों मेहमानों का खाना। बल्कि दोनों अधिकारियों ने साधारण तरीके से विवाह करने का निर्णय लिया है, जिसमें खर्च भी बेहद कम होगा।

IAS-IFS Couple

प्रखर कुमार सिंह 2021 बैच के IAS अधिकारी हैं, जिनका वर्तमान में अलीगढ़ में चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर (CDO) के पद पर कार्यभार है। वे पहले कानपुर नगर में जॉइंट मजिस्ट्रेट भी रह चुके हैं। उन्होंने UPSC परीक्षा में 29वीं रैंक हासिल की थी। प्रखर ने IIT रुड़की से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। उनके पिता केदार सिंह सीआरपीएफ से रिटायर्ड इंस्पेक्टर हैं और मां शिक्षिका थीं।

वहीं, निधि चौहान 2021 बैच की IFS अधिकारी हैं और फिलहाल जबलपुर, मध्य प्रदेश में डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) के पद पर तैनात हैं। दोनों की पहली मुलाकात 2021 में मसूरी में UPSC ट्रेनिंग के दौरान हुई थी, जो बाद में दोस्ती और अब शादी में बदल गई।

दोनों अधिकारियों ने जयपुर के विवाह कार्यालय में कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन कर दिया है। इसके बाद रामपुर में एक छोटा सा पारिवारिक आयोजन किया जाएगा। यह जोड़ा उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो विवाह को दिखावे की बजाय एक सहज और सार्थक शुरुआत मानते हैं। सादगी और समझदारी से की गई इस शादी की पूरे देश में तारीफ हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+