मैं मुंह नहीं छिपाउंगी, शर्म उसे आनी चाहिए जिसने यह हरकत की
आईएएस की बेटी ने हरियाणा भाजपा मुखिया के बेटे के खिलाफ खोला मोर्चा, बोलीं इंसाफ के लिए लड़ुंगी।
नई दिल्ली। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे पर जिस तरह से युवती के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा उसके बाद से वह लगातार विवादों में हैं। सुभाष वराला के बेटे आशीष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, हालांकि उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है, लेकिन इस पूरे प्रकरण के मीडिया में आने के बाद पीड़ित लड़की ने खुलकर लोगों के बीच अपनी बात रखी है।

पीड़िता लड़की आईएएस अधिकारी की बेटी और उसका नाम वर्णिका है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सुभाष वराला के बेटे के खिलाफ इंसाफ के लिए मुहिम छेड़ दी है, जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। दरअसल इस मामले के सामने आने के बाद वर्णिका मीडिया के सामने अपना मुंह ढककर अपनी बात रख रही थी, लेकिन रविवार को उन्होंने अपने चहरे से नकाब हटाते हुए कहा कि शर्म उन्हें आनी चाहिए जिन लोगों ने ऐसी हरकत की है, आखिर मैं क्यों अपना मुंह छिपाऊ।
वर्णिका ने कहा जो लोग बेटी बचाओ का नारा देते हैं वो अगर लड़की की इज्जत से खिलवाड़ करते हैं तो ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए, उन्होंने कहा कि वह न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी। उन्होंने घटना के बारे में बताया कि यह वाकया चंडीगढ़ का है और पुलिस ने मुझे बचा लिया, लेकिन सोचिए अगर यह मामला किसी गांव का होता तो क्या हश्र होता।
इसे भी पढ़ें- 'बहन जी पानी मिलेगा' कह कर घर में घुसा डॉक्टर, घंटों किया रेप
वहीं वर्णिका के पिता जोकि आईएएस अधिकारी है का कहना है कि वह अपनी बेटी के साथ हैं और उसे इंसाफ दिलाने के लिए हर कीमत पर जंग लड़ेंगे। वर्णिका का कहना है कि जब तक मेरे माता-पिता मेरे साथ हैं मैं इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ुंगी। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों के समर्थन का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वह इस जंग को एक दिन जरूर जीतेंगी और उन्हे न्याय मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications