बेगम महरीन काजी संग रोमांटिक हुए IAS अतहर आमिर खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video
IAS Athar Aamir with wife Dr Mehreen Qazi : श्रीनगर म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के कमिश्नर अतहर आमिर खान और उनकी नई नवेली बेगम डॉक्टर महरीन काजी इन दिनों सोशल मीडिया के सबसे हॉट कपल्स में से एक हैं। जब से दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं, तब से ही उनके वीडियो और तस्वीरें लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इस वक्त भी उनका एक बेहद ही रोमांटिक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक-दूसरे की निगाहों में खोए हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में बैकग्राउंट म्यूजिक बज रहा है, जिसके बोल हैं ' 'दिल ये मेरा तेरे दिल से जा मिला है.... '। वीडियो में दोनों बहुत ज्यादा खूबसूरत भी दिख रहे हैं।

'जब आप लाइफ में सही इंसान से मिलते हैं...'
वीडियो में महरीन ने सफेद रंग का लंहगा पहना हुआ है तो वहीं अतहर ब्लैक सूट में पहने हुए हैं। इस वीडियो को महरीन ने ही अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए हार्ट टचिंग कैप्शन भी लिखा है, जिसके शब्द हैं-'जब आप लाइफ में सही इंसान से मिलते हैं, तो गाने के बोल आपको समझ में आने लगते हैं।'❤️ @atharaamirkhan #mehar.

इस वीडियो को अब तक 30,502 लाइक्स मिल चुके हैं
इस वीडियो को अब तक 30,502 लाइक्स मिल चुके हैं तो वहीं कमेंट्स की तो बाढ़ आ गई हैं। लोगों ने इन्हें बेस्ट कपल्स , लविंग कपल्स, खूबसूरत कपल्स जैसी उपाधियों से नवाजा है। कुल मिलाकर दोनों इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आपको बता दें कि अतहर आमिर और महरीन काजी 1 अक्टूबर को ही शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों की शादी धरती का जन्नत कहे जाने वाले कश्मीर में ही हुई थी। शादी के बाद से ही ये खूबसूरत जोड़ा इश्क में डूबा हुआ है।

सोशल मीडिया की काफी चर्चित हस्तियां
मालूम हो कि अतहर आमिर खान और महरीन काजी दोनों ही सोशल मीडिया की काफी चर्चित हस्तियां हैं। आमिर के इंस्टा पर 7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, तो वहीं महरीन काजी के 3 लाख 70 हजार फॉलोअर्स हैं। दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस से शेयर करते रहते हैं।

कौन हैं अतहर आमिर खान?
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर अतहर आमिर खान इस वक्त श्रीनगर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के कमिश्नर हैं। वो यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2015 के सैकंड टॉपर थे और इसी साल टॉ़पर बनी थीं टीना डाबी। दोनों की मुलाकात मसूरी ट्रेनिंग कैंप में हुई थी और इसी दौरान दोनों को एक-दूसरे प्यार हो गया और फिर इन्होंने साल 2016 में दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को उजागर किया था और साल 2018 में इन्होंने शादी कर ली लेकिन साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया।

अनंतनाग के रहने वाले हैं अतहर
यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा के बाद आमिर खान को राजस्थान कैडर अलॉट हुआ था लेकिन टीना से तलाक लेने के बाद आमिर अपने होमस्टेट कश्मीर आ गए। आपको बता दें अतहर मूल रूप से कश्मीर के अनंतनाग के ही रहने वाले हैं। अतहर से अलग होने के बाद टीना ने भी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया और उन्होंने राजस्थान पुरातत्व विभाग के डायरेक्टर प्रदीप गवांडे संग संग दूसरी शादी कर ली।
डॉ. महरीन काजी दूसरी बेगम
तो वहीं अतहर की लाइफ में टीना के बाद डॉ. महरीन काजी की एंट्री हुईं, जो कि मूल रूप से कश्मीर के ही श्रीनगर की रहने वाली हैं। वो मेडिसीन में एमडी हैं और इस वक्त नई दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट और रिसर्च सेंटर में काम कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications