IAF की फर्स्‍ट वूमेन फाइटर पायलट अवनी चर्तुर्वेदी की बड़ी उपलब्धि, पहली बार जापान में करेंगी युद्धाभ्‍यास

IAF की फर्स्‍ट वूमेन फाइटर पायलट अवनी चर्तुर्वेदी के नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई। वो देश की पहली महिला एयर ऑफिसर बन चुकी हैं जो विदेशी जमीन जापान में हवाई युद्धाभ्‍यास करेंगी।

Avani Chaturvedi,

इंडियन एयर फोर्स की भारत की पहली महिला फाइटर पायलट स्‍क्‍वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। उन्‍हें विदेश में हवाई युद्धाभ्‍यास के लिए चुना गया है। स्‍क्‍वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी विदेश में हवाई युद्धाभ्‍यास का हिस्‍सा होंगी। ये पहली बार है जब कोई महिला फाइटर विदेश में भारत का प्रतिनिधित्‍व करेंगी।

अवनी वीर गार्जियन हवाई युद्धाभ्‍यास प्रैक्टिस 2013 के लिए जल्‍द ही जापान रवाना होंगी। 16 जनवरी से 26 जनवरी तक ओमिटामा के हयाकुरी एयर बेस और उसके आस-पास के एयर क्षेत्र के अलावा ये ट्रेनिंग जापान के सयामा में इरुमा एयर बेस में दी जाएगी। स्क्वाड्रन लीडर चतुर्वेदी एक Su-30MKI पायलट हैं।

महिला अधिकारी फ्रांसीसी वायु सेना सहित भारत आने वाली विदेशी टुकड़ियों के साथ युद्धाभ्यास में भाग लेती रही हैं, जिसमें दो महिला लड़ाकू पायलटों ने भाग लिया था, लेकिन यह पहली बार होगा जब वे विदेशी भूमि पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

अवनी चतुर्वेदी भारत की पहली तीन महिला लड़ाकू पायलटों में से एक, स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी अभ्यास में भाग लेने के लिए शीघ्र ही जापान के लिए रवाना होंगी।

देश की पहली महिला पायलट अवनी चतुर्वेदी की बैचमेट और वायुसेना में पहली 3 महिला फाइटर पायलटों की हिस्सा स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने भारतीय वायु सेना द्वारा संचालित Su-30MKI को स्वदेशी हथियार प्रणालियों से लैस सबसे अच्छे और सबसे घातक प्लेटफार्मों में से एक करार दिया। "Su-30MKi" एक बहुमुखी मल्टीरोल लड़ाकू विमान है जो एक साथ हवा से जमीन और हवा से हवा दोनों मिशनों को अंजाम दे सकता है।"

Recommended Video

    UP की Sania Mirza Indian Air force में उड़ाऐंगी fighter Jet! | वनइंडिया हिंदी #Shorts

    स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने कहा "Su-30MKi विमान के बारे में अद्वितीय बात यह है कि यह हाई स्‍पीड और लो स्‍पीड दोनों पर युद्धाभ्यास कर सकता है। इसमें कई ईंधन भरने के कारण बहुत लंबी दूरी के मिशन करने की क्षमता भी है और इसमें बहुत लंबी सहनशक्ति है। स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने एएनआई को ये जानकारी शेयर करते हुए कहा विमान में new avionics है और यह किसी भी नए हथियार को आसानी से एट्रीगेट कर सकता है और आसानी से मिशन को अंजाम दे सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+