भारतीय वायु सेना के डॉक्टरों ने हैप्पी सॉन्ग पर मरीजों के साथ किया डांस, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा VIDEO

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के डॉक्टरों को एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो यूपी के एयर फोर्स हॉस्पिटल गोरखपुर का है जहां पर डॉक्टर मरीज के साथ फैरेल विलियम्स के हिट सॉन्ग हैप्पी के धुन पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर होते ही यह वीडियो वायरल हो गया है।

IAF nursing staff and patients Happy Dance to Pharrell Williams, Video goes viral

इस वीडियो में अस्पताल के रोगियों के साथ कर्मचारियों को बिना किसी टेंशन के डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में महिला समूह के साथ कप्तान को भी डांस करते हुए दिखाया गया है। वीडियो देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे इसे बनाने के लिए साउंड की भी व्यवस्था की गई थी या फिर डांस के साथ फैरेल विलियम्स के गाने को जोड़ दिया गया है। इसमें नर्सिंग स्टाफ के सदस्य के अलावा मरीज भी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

फिलहाल दिल को छू जाने वाले यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो के एलसीए तेजस नाम के ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि यदि आपको वेलिंगटन में 68 डीएसएससी की ओऱ से 2013 में गंगनम स्टाइल का डांस याद है तो यह आपका दिन बना देगा। इस वीडियो का मुख्य उद्देश अस्पताल के मरीजों और स्टॉफ में खुशी लाना है।

बता दें कि एलसीए तेजस नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किए इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक लगभग 50 हजार लोग देख चुके हैं। जबकि 1400 से अधिक लोग इसके रीट्वीट किए हैं। और लगभग 3000 लोगों ने इसे लाइक किया है। यहां तक कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को काफी मजेदार और खुश करने वाला बताया है।

यह भी पढ़ें- 27 साल बाद कोमा से बाहर आई महिला, 4 साल की उम्र से इस पल के इंतजार में था बेटा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+