‘मैं अब तक कांप रहा हूं’, रनवे पर जाते ही IndiGo फ्लाइट में धुआं, इमरजेंसी स्लाइड से यात्रियों को निकाला गया

Indigo flight Smoke Scare: इंडिगो की बेंगलुरु से चेन्नई जा रही फ्लाइट में मंगलवार (26 मई) को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब टेकऑफ से ठीक पहले विमान के अंदर धुआं दिखाई दिया। सुरक्षा खतरे को देखते हुए फ्लाइट को तुरंत खाली कराया गया। इस घटना के बाद कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपने डरावने अनुभव साझा किए। एक यात्री ने लिखा, "मैं अभी तक कांप रहा हूं...यह बेहद डरावना था।"

यह घटना इंडिगो की फ्लाइट 6E-6017 में हुई, जो बेंगलुरु से चेन्नई के लिए रवाना होने वाली थी। विमान रनवे की ओर टैक्सी कर रहा था, तभी कॉकपिट और केबिन के अंदर धुआं देखा गया। स्थिति को गंभीर मानते हुए क्रू ने तुरंत इमरजेंसी इवैक्युएशन शुरू किया। यात्रियों को विमान से बाहर निकालने के लिए सभी इमरजेंसी स्लाइड्स का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान दो यात्रियों को हल्की चोटें भी आईं।

indigo flight smoke

यात्रियों ने बताया कैसा था वो पल

घटना के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई यात्रियों ने अपना अनुभव साझा किया। एक यात्री दीपान कन्नन ने लिखा, "मेरी इंडिगो फ्लाइट में धुआं भर गया था। हमें तुरंत बाहर निकलना पड़ा। मैं अभी तक डरा हुआ हूं।"

हालांकि उन्होंने केबिन क्रू की तारीफ भी की। यात्री के मुताबिक, स्टाफ ने बेहद शांत और प्रोफेशनल तरीके से स्थिति संभाली। कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें यात्री इमरजेंसी स्लाइड के जरिए विमान से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं।

AirIndia की तिरुवनंतपुरम से मस्‍कट, ओमान के लिए रवाना हुई फ्लाइट टेकऑफ के बाद तकनीकी खराबी के कारण लौटी
AirIndia की तिरुवनंतपुरम से मस्‍कट, ओमान के लिए रवाना हुई फ्लाइट टेकऑफ के बाद तकनीकी खराबी के कारण लौटी

DGCA ने शुरू की जांच

घटना के बाद विमान को फिलहाल ग्राउंड कर दिया गया है। तकनीकी जांच और जरूरी सुधार के बाद ही इसे दोबारा उड़ान की अनुमति मिलेगी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, धुआं पुशबैक और टैक्सींग के दौरान दिखाई दिया था।

इंडिगो ने क्या कहा?

इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। एयरलाइन ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल तक पहुंचा दिया गया और उनकी मदद के लिए एयरपोर्ट व एयरलाइन स्टाफ तैनात किया गया।

एयरलाइन ने यात्रियों को आगे भेजने के लिए एक वैकल्पिक विमान की भी व्यवस्था की। इंतजार कर रहे यात्रियों को रिफ्रेशमेंट्स भी उपलब्ध कराए गए। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि उड़ान के दौरान छोटी तकनीकी गड़बड़ी भी कितनी बड़ी सुरक्षा चुनौती बन सकती है। हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते इमरजेंसी प्रक्रिया अपनाई गई और बड़ा हादसा टल गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+