दक्षिणी कश्‍मीर में भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग 21 क्रैश

mig 21-iaf
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में मंगलवार सुबह भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसके पायलट की मौत हो गई।

यह जानकारी अधिकारियों ने दी। आज ही रक्षा मंत्री पद का कार्यभार ग्रहण करने वाले अरुण जेटली ने कहा कि दुर्घटना के बारे में सुनकर उन्हें बेहद अफसोस हुआ। उन्होंने इसे गंभीर चिंता का विषय बताया है।

भारतीय वायु सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मिग-21 सुबह करीब 10.45 बजे अवंतीपुर हवाईअड्डे से करीब 10 किलोमीटर पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बयान में कहा गया है कि श्रीनगर का पायलट एक रेगुलर सॉर्टी पर था।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि पायलट का शव बरामद कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में मारे गए पायलट की शिनाख्त स्क्वाड्रन लीडर रघु वंशी के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि उनका शव दुर्घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है। शव को एक हेलीकॉप्टर से भारतीय वायुसेना के फील्ड स्टेशन ले जाया गया है। सेना, भारतीय वायुसेना और राज्य पुलिस की एक टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई है। वायुसेना कíमयों द्वारा लड़ाकू विमान का मलबा हटाया जा
रहा है।

रक्षा मंत्री जेटली ने नई दिल्ली में कहा कि यह बहुत चिंता की बात है। हादसे में अपनी जान गंवाने वाले पायलट से मुझे सहानुभूति है। वायु सेना ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+