शाहरुख खान ने इस खास अंदाज में किया IAF विंग कमांडर का 'अभिनंदन'
नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की वतन वापसी को लेकर पूरे देश में खुशी की लहर है। देशवासियों के साथ-साथ बॉलीवुड के कलेकारों ने भी अभिनंदन के भारत वापसी पर खुशी जताई है। शाहरुख खान समेत कई स्टार एक्टरों ने ट्वीट कर खुशी जताई है। बता दें कि पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने गुरुवार को अभिनंदन को वापस छोड़ने का ऐलान किया था इसके बाद आज उनकी वापसी हो रही है।
आपकी बहादुरी हमें मजबूती प्रदान करती है
अभिनंदन के वापसी के स्वागत में शाहरुख खान ने एक ट्वीट करते हुए लिखा है, घर वापसी से अच्छा एहसास कोई नहीं होता है, घर ही वही जगह है जहां हमें प्यार मिलता है. उम्मीदें जगती हैं और हम ख्वाब देखते हैं. आपकी बहादुरी हमें मजबूती प्रदान करती है. हमेशा आपके आभारी रहेंगे. घर वापसी पर आपका स्वागत है अभिनंदन। आपको बता दें कि अभिनंदन की वापसी को लेकर सोशल मीडिया पर #WelcomeBackAbhinandan हैशटैग चल रहा है।
भारत की धरती पर एक बार फिर से अभिनंदन
अनुपम खेर ने अभिनंदन की वापसी पर ट्वीट किया, 'प्यारे अभिनंदन ! आपका भारत की धरती पर एक बार फिर से अभिनंदन है। हम सबको समय समय पर साहस, धैर्य, विश्वास, गर्व और गौरव वाली जीती जागती मिसाल की ज़रूरत पड़ती है। विपरीत परिस्थितियों में आपके व्यक्तित्व ने हमें वो दिखाया। उसके लिए 130 करोड़ भारतवासियों की तरफ़ से धन्यवाद, जीते रहो।' वहीं प्रीति जिंटा ने अपने ट्विटर पर इस संदर्भ में बात करते हुए कहा कि- एक सैनिक की बेटी होने की हैसियत से मैं विश्वास के साथ एक बात कह सकती हूं कि भारत और पाकिस्तान को सिर्फ एक ही युद्ध लड़ना चाहिए जो कि आतंक, गरीबी और निरक्षरता के खिलाफ हो।

कंगना ने की बहादुरी का तारीफ
कंगना ने भी बहादुरी की तारीफ की एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कहा कि हर कोई अपनी इच्छा से देश की सेवा के लिए सेना में भर्ती होता है। उन्हें इसके नतीजों के बारे में पता होता है। इसलिए, ये असली हीरो हैं, इसलिए अभिनंदन सम्मान और प्यार के हकदार हैं। साथ ही कंगना रनौत ने लोगों से संयम रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार को पता है कि क्या करना है और हमारी भारतीय सेना हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। कंगना ने कहा कि वे बेहद उत्सुकता से अभिनंदन की स्वदेश वापसी का इंतजार कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications