VIDEO:उफनती नदी में फंसे 10 लोग, हेलीकॉप्टर की मदद से ऐसे बचाई जान

अमरावती, 19 नवंबर: आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का कहर जारी है। अनंतपुर जिले में भी भारी बारिश की वजह से नदियां ऊफान पर हैं। शुक्रवार को अनंतपुर जिले की चित्रावती नदी में आई हुई भयानक बाढ़ में 10 लोग फंस गये। नदी में फंसे लोग मदद की गुहार लगाते दिखे। जिसके बाद अनंतपुर जिले के कलेक्टर के आदेश पर उन 10 लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Recommended Video

    Andhra Pradesh: Chitravati river में फंसे 10 लोगों को वायुसेना ने ऐसे बचाया | Video | वनइंडिया हिंदी
    IAF evacuated 10 people stuck in Chitravati river in Ananthapur district Andhra Pradesh

    दरअसल, भारी बारिश और बाढ़ की वजह से चित्रावती नदी का पानी पुल के ऊपर से पानी बह रहा था। कार में सवार चार लोग पुल पार करने की कोशिश में बाढ़ के पानी में फंस गए, और तेज बहाव के कारण कार बह गई। उन्हें बचाने के लिए छह लोग जेसीबी के साथ गए, लेकिन बाढ़ का पानी ज्यादा बढ़ जाने से जेसीबी भी नदी में फंस गई। ऐसे में कुल 10 लोगों की जान आफत में पड़ गई।

    इसके बाद किनारे से कुछ लोगों ने रस्सियों के सहारे से उन्हें बचाने की कोशिश की, मगर विफल रहे। आखिरकार स्थानीय विधायक प्रकाश रेड्डी ने मुख्यमंत्री से हेलीकॉप्टर की मदद मांगी। विधायक की मांग को देखते हुए जिला कलेक्टर ने सेना से मदद मांगी। जिसके बाद सेना अपने हेलीकॉप्टर से घटनास्थल पर पहुंची। सेना के हेलीकॉप्टर ने सभी 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

    बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण हुई भारी बारिश से राज्य में कुछ नदियां उफान पर हैं और इससे चित्तूर और कडप्पा में कई वर्षों की सबसे भयानक बाढ़ आई। राष्ट्रीय आपदा मोचन दल और राज्य आपदा मोचन बल के दल बचाव एवं राहत कार्य में जुटे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश व इससे पैदा हुई बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी से बात की और उन्हें हरसंभव केंद्रीय मदद का आश्वासन दिया।कडप्पा जिले में शुक्रवार को अचानक आई बाढ़ में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ लोगों के इसमें बह जाने की आशंका जताई गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+