VIDEO: सीएम योगी की राह पर चले शिवराज, बोले- एमपी की धरती पर नहीं होने दूंगा 'लव जिहाद'
भोपाल। उत्तर प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ कड़ा कानून पास कर दिया गया है। इसे ही देखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे अपने सूबू में जल्द लागू करने की बात कही है। उमरिया में एक कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि प्रदेश में हम लव जिहाद नहीं होने देंगे। अगर कोई व्यक्ति बहला-फुसलाकर या लोभ-लालच देकर धर्म बदलवाएगा तो उसे सख्त सजा दी जाएगी।
Recommended Video

शिवराज सिंह चौहान एक सभा में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं आदिवासियों के साथ शोषण नहीं दूंगा। कई मामले ऐसे आये हैं कि शादी कर ली जाती है और नाम भी नहीं बदला जाता और चुनाव लड़ लिया जाता है। इस तरह निकायों पर कब्जा किया जा रहा है। मैं ऐसा नहीं होने दूंगा।
उन्होंने कहा कि मैं कोई कसर नहीं छोडूंगा परन्तु मैं आपसे चाहता हूं कि ऐसे तत्व जो समाज को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, चाहे वो धर्मांतरण के नाम पर, चाहे दूसरे नाम पर हों, कुछ लोग संगठन बनाकर उनकी आड़ में अपने स्वार्थों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों को अलग-थलग कीजिए। वहीं, जन-जातीय गौरव सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम आखिरी बार नहीं हो रहा है, हर साल 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन जनजाति गौरव दिवस के नाम से धूमधाम से मनाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications