पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर हरभजन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बताया- सिद्धू से क्यों मिले थे

नई दिल्ली, दिसंबर 25। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह ने शुक्रवार को क्रिकेट के हर फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। अभी तक हरभजन सिंह आईपीएल में खेलते हुए नजर आते थे, लेकिन अब वो वहां भी खेलते हुए नहीं दिखेंगे। भज्जी के रिटायरमेंट अनाउंस करने के बाद से ही ये अटकलें लगातार लगाई जा रही हैं कि वो पॉलिटिक्स में एंट्री कर सकते हैं। हालांकि इसको लेकर उनकी तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं दी गई है, लेकिन हरभजन सिंह ने ऐसी अटकलों पर अपनी प्रतिक्रिया जरूरी दी है।

Recommended Video

      Harbhajan Singh ने तोड़ी चुप्पी, बताया आखिर Navjot Singh Sidhu से क्यों मिले? | वनइंडिया हिंदी
      Harbhajan singh in Politics

      पॉलिटिक्स में आने पर अभी कोई फैसला नहीं- भज्जी

      हरभजन सिंह ने कहा है कि उन्होंने अभी तक इस बारे में कुछ सोचा नहीं है। भज्जी ने बताया कि उन्हें की पॉलिटिकल पार्टियों से ऑफर आए हैं कि वो उनकी पार्टी में शामिल हो जाएं, लेकिन अभी उन्होंने इस बारे में कुछ तय नहीं किया है। हरभजन सिंह ने कहा कि मैं सभी पार्टियों के नेताओं को जानता हूं, अगर मैं किसी पार्टी में शामिल होता हूं तो पहले ही इसकी घोषणा कर दूंगा। भज्जी ने कहा कि मैं पंजाब की सेवा करना चाहता हूं, लेकिन राजनीति से या फिर किसी और रास्ते से ऐसा करूंगा, इसका फैसला अभी मैंने नहीं किया है।

      सिद्धू से मुलाकात पर क्या बोले भज्जी

      हरभजन सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू से हुई मुलाकात के लेकर कहा कि मैं उनसे एक क्रिकेटर के रूप में मिला था। वो मुलाकात सियासी नहीं थी। आपको बता दें कि पिछले दिनों सिद्धू और हरभजन सिंह की मुलाकात के बाद से ही सियासी गलियारों में ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि भज्जी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी भज्जी की तरफ से किसी आधिकारिक घोषणा का ही इंतजार किया जा रहा है।

      आपको बता दें कि जब सिद्धू की मुलाकात भज्जी से हुई थी, तो उस वक्त सिद्धू से इस मुलाकात को लेकर पूछा गया था। सिद्धू ने कहा था कि यह अचानक हुई मुलाकात थी, जैसी अटकलें लगाई जा रही हैं, ऐसा कुछ भी नहीं है। आपको बता दें कि अटकलें यह भी हैं कि हरभजन सिंह और युवराज सिंह दोनों ही पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

      ये भी पढ़ें: पॉलिटिक्स में होने वाली है हरभजन सिंह की एंट्री? रिटायरमेंट वीडियो में बोले- अब नया अध्याय शुरू होगा

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+