राहुल गांधी बोले- मर जाऊंगा लेकिन कभी भी पीएम मोदी के माता-पिता का अपमान नहीं करूंगा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए के लिए आखिरी चरण का मतदान बचा हुआ है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों की ओर से एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। हाल ही में बीजपी और खुद पीएम मोदी ने राजीव गांधी को 'भ्रष्टाचारी नंबर वन' कह कर कांग्रेस पर निशाना साधा था। अब राहुल गांधी ने कहा कि वो मर जाएंगे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता-पिता का आपमान नहीं करूंगा।

I will die, but will never insult PM Modi mother and father, says Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी नफरत के साथ बात करते हैं, वह मेरे पिता, दादी, परदादा का अपमान करते हैं, लेकिन मैं अपने जीवन में कभी भी उनके परिवार, उनकी मां और पिता के बारे में नहीं बोलूंगा। मैं मर जाऊंगा लेकिन उनके माता-पिता का अपमान कभी नहीं करूंगा। ऐसा इसलिए क्योंकि मैं आरएसएस या फिर भाजपा का आदमी नहीं हूं, कांग्रेस का हूं। राहुल गांधी ने कहा कि अगर मेरे खिलाफ नफरत भी फैलाई जाए तब भी मैं उनसे प्यार से ही बात करूंगा, हम मोदी जी को प्यार से हराएंगे, आपको गले लगाएंगे।

यह भी पढ़ें- प्रियंका गांधी ने इंदौर में भगत सिंह की मूर्ति पर चढ़ाई माला, सिख समुदाय ने एक दिन बाद किया 'शुद्धिकरण'

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में एक चुनावी रैली में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर वन कहा था। हालांकि इसके बाद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाधी वाड्रा ने पीएम मोदी की तुलना दुर्योधन से की। पीएम मोदी यही नहीं रूके उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राजीव गांधी ने छुट्टी मनाने के लिए नौसेना के आईएनएस विराट के इस्तेमाल का आरोप लगाया।

पीएम ने कहा कि उन्होंने अपनी छुट्टियों के लिए राष्ट्र के सुरक्षा के साथ समझौता किया। इसके बाद सोमवार को पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने पूर्वजों के नाम पर वोट मांगती है। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के उस टिप्पणी का जिक्र किया जिसमें उन्होंने 1984 में सिख विरोधी दंगों पर कहा था 'हुआ तो हुआ'।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर कांग्रेस प्रत्याशी बोले- किसी नचनिया को लोग स्वीकार नहीं करेंगे, योगी करा सकते हैं दंगा, EVM में गड़बड़ी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+