BJP vs BSP: माया और नसीमुद्दीन पर लगे पास्को : दयाशंकर की पत्नी
नई दिल्ली। दयाशंकर सिंह अभी कहां हैं, किसी को खबर नहीं लेकिन इसमें किसी को कोई शक नहीं कि इस मुद्दे को बीजेपी और बीएसपी दोनों ने राजनीति रंग देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
तुम आगे मैं आगे की तर्ज पर कभी भाजपा तो कभी बसपा इस मुद्दे को सियासी जामा पहनाने के जुगत में हैं और ये कोशिश तब और तेज हो गई जिस वक्त उत्तर प्रदेश बीजेपी के पूर्व उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह ने कहा है कि वह बीएसपी सुप्रीमो मायावती और नसीमुद्दीन सिद्दकी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई चाहती हैं।
मायावती-नसीमुद्दीन के लिए एक जैसी कार्रवाई
स्वाती सिंह ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं अपने पति दयाशंकर और मायावती-नसीमुद्दीन के लिए एक जैसी कार्रवाई चाहती हूं। जिसके बाद इस मुद्दे पर अलग-थलग पड़ी भाजपा को जोश आ गया है और उसने भी बीएसपी पर पलटवार की रणनीति बनाई है।
अपने ही चाल में फंस गई बीएसएपी
टीवी चैनलों पर आ रही खबरों के मुताबिक पहले बीएसपी इस मुद्दे पर बखेड़ा करके वोटर्स को अपनी ओर की करने की कोशिश कर रही थी लेकिन जोश के चक्कर में होश गंवाने वाले बीएसपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी वो ही गलती की जो दयाशंकर सिंह ने की थी।
माया और नसीमुद्दीन पर लगे पास्को :दयाशंकर की पत्नी
बीएसपी नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भी मायावती पर दिए गए बयान के जवाब में दयाशंकर सिंह की बेटी और पत्नी पर आपत्तिजनक बयान दे दिया जिसके बाद अब भाजपा भी उग्र हो गई है और इसी वजह से उसने राज्य के सभी जनपद में बीएसपी के खिलाफ प्रदर्शन करने का फैसला किया है।













Click it and Unblock the Notifications