भारतीय सेना ने दिया ऐसा जवाब कि 4 दिनों से सीमा पर फायरिंग बंद: रक्षामंत्री

रक्षामंत्री ने कहा कि अगर कोई भारत पर हमला करता है तो भारतीय सेना को सही जवाब देने की पूरी छूट है।

नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षामंत्री मनोहर पार्रिकर ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए हाल ही में बयान दिया कि भारत की ओर आंख उठाकर देखने वालों की आंखें निकाल ली जाएंगी तो वहीं अब उन्होंने कहा है कि भारतीय जवानों को दुश्मनों को सही जवाब देने की पूरी छूट है।

 manohar parrikar

मनोहर पार्रिकर ने कहा कि मैंनें सेना को इस बारे में पूरी छूट दे रख है। अगर कोई उनपर हमला करते हैं तो वो सही जवाब दे सकते हैं।

पार्रिकर ने कहा कि सेना को कहा गया है कि चाहे वो सर्जिक स्ट्राइक हो, सीमा पर फायरिंग हो या शहीद जवानों के शव के साथ दुर्रव्यवहार, सेना को हर मोर्चे पर सही जवाब देने की पूरी छूट है।

पार्रिकर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से भारतीय सेना ने पाकिस्तान को ऐसा जवाब दिया है कि उन्हें मजबूर होकर हमसे शांति की बातें करनी पड़ी है। पार्रिकर ने कहा कि इसका नतीजा है कि पिछले 4 दिनों से पाकिस्तान की ओर से सीमा पर कोई फायरिंग नहीं की गई।

पार्रिकर ने नोटबंदी पर बोलते हुए पीएम मोदी के कदम की सराहना की और कहा कि देश में दूसरा सर्जिकल स्टाइक पीएम मोदी ने किया। उन्होंने कालाधन, आंतकवाद प्रायोजित धन, ड्रग्स माफियाओं के धन और अपराधियों के धन के खिलाफ नोटबंदी कर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+