कर्नाटक उपचुनाव नतीजों पर बोले डीके शिवकुमार- लोगों को राम मंदिर जैसे मुद्दों से बहला नहीं सकते
बेंगलुरु। कर्नाटक उपचुनाव में बेल्लारी सीट से कांग्रेस के वीएस उगरप्पा ने जीत हासिल की है। यहां कांग्रेस को बड़ी कामयाबी मिली है और उसने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। कांग्रेस के उरुगप्पा ने 2 लाख 43 हजार 161 वोटों से अपने प्रतिद्व्ंद्वी को हराया। बेल्लारी में चुनाव प्रचार की कमान कर्नाटक में कांग्रेस नेता और मंत्री डीके शिवकुमार संभाल रहे थे। यहां कांग्रेस और जेडीएस के 100 से ज्यादा नेताओं ने धुंआधार प्रचार किया था। उनका लक्ष्य यहां खनन कारोबारी रेड्डी बंधुओं के प्रभाव को खत्म करना था।

जीत के बाद डीके शिवकुमार ने जीत पर कहा कि दक्षिण के लोगों को आप राम मंदिर जैसे मुद्दों से बहला नहीं सकते। यहां लोग विकास और सामाजिक आर्थिक उन्नति के मुद्दों को समझते हैं। डीके शिवकुमार ने कहा है कि लोकतंत्र में चुनावी प्रक्रिया का अहम रोल है। ये बताता है कि देश किस दिशा में जा रहा है और लोग क्या चाहते हैं।
बीजेपी पर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कर्नाटक ने बीजेपी को खारिज कर दिया है। उन्होंने बेल्लारी के खनन माफिया जे जनार्दन रेड्डी के बहाने भी बीजेपी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, '''बेल्लारी में गठबंधन की जीत अहम है। कांग्रेस मुक्त भारत जो लोग बोलते थे उन्हें जवाब मिल गया है। लोगों ने बीजेपी को नकार दिया है और यह जीत कांग्रेस-जेडीएस को दिवाली का तोहफा है। ''
-
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications